76 नए पॉजिटिव केस सामने आए, कुल 8693 संक्रमितों में 58 फीसदी डिस्चार्ज हुए; सिर्फ 2727 एक्टिव केस ही बचे
राजस्थान मे रविवार को 76 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जयपुर में 21, झालावाड़ में 14, भरतपुर में 12, झुंझुनू में 7, कोटा में 6, धौलपुर और राजसमंद में 5-5, अजमेर में 3, उदयपुर में 2, टोंक में 1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8693 पहुंच गया। वहीं, जयपुर मे एक मौत भी दर्ज की गई। जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 194 पहुंच गई। इसके साथ राजस्थान में रिकवर होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। रविवार को 33 लोग रिकवर हुए। इनमें से 20 को डिस्चार्ज किया गया।कुल 8693 पॉजिटिव में से 5772 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं। वहीं, कुल5099 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जो कुल संक्रमितों का 58 फीसदी है। अब राज्य में केवल 2727 एक्टिव केस ही बचे हैं। कोरोना संकट में मनरेगा ने लोगों को संबल दिया: सीएम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर ने यूपीए सरकार की महत्वाकांक्षी रोजगार योजना मनरेगा के महत्व को स्थापित कर दिया है। संकट के इस समय में इस योजना ने देशभर के गांवों में करोड़ों लोगों को संबल दिया है। उन्होंने कहा कि क्वारेंटाइन व्यवस्थाओं में ग्राम...