Posts

Showing posts from 2020

MP और पंजाब के कई जिलों में बारिश के आसार, राजस्थान के 11 जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे

Image
सर्दी के तेवर और तीखे हो सकते हैं। नए साल में भी ठंड ने लोगों को कंपाया है। राजस्थान के 11 जिलों में पारा 5 डिग्री के नीचे चल रहा है तो वहीं हरियाणा के हिसार में पिछले 24 साल की सबसे सर्द रात गुरुवार को रही। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मप्र के कई जिलों में तो बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी व्यक्त की है। भोपाल में रात का पारा 0.3 डिग्री गिरा, 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं भोपाल सहित मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में साल के आखिरी दिन भी ठंड का कहर जारी रहा। भोपाल में रात के तापमान में गिरावट दर्ज कि गई। दिन का तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। यह 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार रात भोपाल में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा भी चली। ग्वालियर धार नरसिंहपुर राजगढ़ खजुराहो में कोल्ड डे रहा। मौमस वैज्ञानिकों ने 2 जनवरी से भोपाल में बादल छाने, हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मालवा निमाड़ के कई इलाकों में बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने भी गिर सकते हैं। मध्य प्रदेश इंदौर स

पढ़िए, दैनिक भास्कर न्यू ईयर स्पेशल की चुनिंदा स्टोरीज सिर्फ एक क्लिक पर

Image
1. नए साल के साथ ही आज हम नए दशक की दहलीज पर पहला कदम रख रहे हैं। बीता साल हमारे लिए कई दर्दनाक और परेशान करने वाली यादें देकर गया है। 2020 के अनुभव से हम क्या सीख सकते हैं, पढ़िए भास्कर थीम उम्मीदें 2021 में... भास्कर की थीम -उम्मीदें 2021 / साल बदला है, अब वक्त हमें बदलना है; अनुभव संजोकर रखिए...चुनौतियां अवसर बनेंगी (2021 इस सदी के लिए उम्मीदों का सबसे बड़ा साल है। वजह- जिस कोरोना ने देश के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लिया, उसी से बचाने वाली वैक्सीन से नए साल की शुरुआत होगी। इसलिए 2021 के माथे पर यह उम्मीदों का टीका है।) 2. साल 2021 कोरोना से लड़ाई का महत्वपूर्ण पड़ाव है। अनुमान है कि 30 करोड़ भारतीयों को जून तक वैक्सीन लग जाएगा। 160 करोड़ डोज बुक किए जा चुके हैं। पढ़िए, इससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य... कोरोना पर जीत की तैयारी / विश्वभर में 1200 करोड़ डोज बुक, भारत में जनवरी से वैक्सीनेशन संभव है 3. 2021 से देश को क्या-क्या उम्मीदें रहेंगी। आम आदमी के अधिकारों से लेकर अंतरिक्ष में हमारे परचम फहराने तक, देश नए साल में किन मील के पत्थरों को पार कर सकेगा? पढ़िए, इस रि

नए हेल्थ कार्ड और आर्टिफिशयल किडनी से जिंदगी आसान होगी, 5जी नेटवर्क और फास्टैग हमारी रफ्तार बढ़ाएंगे

Image
एक अप्रैल से वेतन के नए नियम, इन-हैंड सैलरी कम, पर बचत बढ़ेगी एक अप्रैल से नए वेजेज रूल लागू होंगे। नियोक्ता कर्मचारी के कुल वेतन में भत्ते का हिस्सा 50% से ज्यादा नहीं कर पाएंगे। यानी कुल वेतन में बेसिक पे और एचआरए का हिस्सा 50% होगा। इस परिवर्तन से जहां कर्मचारियों के पीएफ में ज्यादा रकम जाएगी, वहीं यह कटौती बढ़ने से मासिक इन-हैंड सैलरी कम हो जाएगी। परीक्षा में मार्किंग पैटर्न चेंज होगा, 4 बार होगी जेईई मेन CBSE में 10वीं और 12वीं में अब 10% अंक केस स्टडीज से जुड़े होंगे। मार्किंग पैटर्न बदलेगा। प्रश्नों की संख्या भी कम होगी। साल में 4 बार जेईई मेन होगी। 2019 तक स्कूल और क्लासरूम पारंपरिक थे। 2020 में बच्चे ऑनलाइन लर्निंग से रू-ब-रू हुए। 2021 में दुनिया इन दोनों माध्यमों का मिला हुआ रूप यानी ब्लेंडेड लर्निंग देखेगी। सबका डिजिटल हेल्थ कार्ड, मौसम विभाग देगा मलेरिया का पूर्वानुमान हेल्थ कार्ड 2021 से पूरे देश में लागू किया जाएगा। यह कार्ड सभी अस्पताल और क्लीनिक से मिलेंगे। इस कार्ड में सभी रोगियों का डाटा सुरक्षित रहेगा। एक क्लिक पर इस रिपोर्ट को कभी भी और कहीं भी देखा जा सकेगा। इ

यह सपना 15 साल के बच्चे का है, बच्चों सा अटूट भरोसा रखिए, सपना सच होगा

Image
दैनिक भास्कर ग्रुप द्वारा ‘अपनी उम्मीदों का भारत’ थीम पर आयोजित अनूठी पेंटिंग प्रतियोगिता में देशभर से 7316 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। विजेता को दैनिक भास्कर के नव वर्ष के विशेष अंक के कवर पेज का हिस्सा बनने का मौका मिला है। 51 हजार रु. का पहला पुरस्कार जेनिल प्रकाशभाई डांगोदरा (सूरत)(पेंटिग, कवर इमेज में) , 31 हजार का दूसरा पुरस्कार स्नेहा साहनी (गोरखपुर) और 11 हजार का तृतीय पुरस्कार अद्रिजा सरकार (रांची) को मिला। ज्यूरी मेंबर्स के मुताबिक पेंटिग्स इतनी शानदार थीं कि विजेताओं का चुनाव करना मुश्किल था। ज्यूरी ने सांत्वना पुरस्कार में तय 10 प्रविष्टियों की बजाय 19 को चुना। सभी 19 को पुरस्कृत किया गया। 19 सांत्वना पुरस्कार, 1,000 रुपए सभी को दिए गए आरती प्रविणगर गुसाई, कच्छ, गुजरात। अभिषेक शर्मा, भरतपुर, राजस्थान। आस्था सिंह, सतना, मप्र। डिम्पल राजपूत, इंदौर, मप्र। निष्ठा श्रीवास्तव, जबलपुर, मप्र। रोहन ठाकर, बांतवा, जूनागढ़, गुजरात। पूर्वा रात्रे, कोटा, छत्तीसगढ़। सुमित प्रजापत, मसूरिया, राजस्थान। सुप्रिया सरयाम, छिंदवाड़ा, मप्र। तन्मय सोनी, जोधपुर, राजस्थान। तन्वी पटेल, जबलपुर, मप्र।

नवंबर के मुकाबले दिसंबर में करीब 4 लाख केस कम मिले, 5 हजार मौतें भी कम हुईं; रिकवरी रेट अब 96.1%

Image
देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। नवंबर के मुकाबले दिसंबर में करीब 4 लाख नए मामले कम सामने आए और मौतों में भी 5 हजार की गिरावट रिकॉर्ड की गई। नवंबर में देश में कुल 12.33 लाख मरीज मिले थे। 13.45 मरीज इससे पूरी तरह ठीक हो गए थे और करीब 15 हजार लोगों की जानें गईं थीं। इस दौरान 1.27 लाख एक्टिव केस (जिनका इलाज चल रहा) कम हुए। वहीं, दिसंबर में संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों का आंकड़ा 7.85 लाख रहा। इस दौरान 9.48 लाख लोग रिकवर हुए और करीब 10.8 हजार लोगों की जानें गईं। एक्टिव केस में 1.74 लाख की कमी दर्ज की गई। ओवरऑल रिकवरी रेट की बात करें, तो इसमें भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 99 लाख के करीब पहुंच गया है। इस तरह देश का रिकवरी रेट अब 96.1% हो गया है। कोलकाता के एक पार्क के बाहर लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक करने के लिए कोरोना का मॉडल लगाया गया है। न्यू इयर सेलिब्रेशन को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने लोगों से ज्यादा सतर्क रहने की अपील की है। देश में अब तक 1.02 करोड़ मामले पिछले 24 घंटे में देश में 19 हजार 45 लोग कोरोना संक्रमित पाए

अल्सर से सिर की त्वचा और हड्डी सड़ने लगी थी, ऑपरेशन कर निकाला और नई त्वचा भी बनाई

Image
गुजरात के डॉक्टरों ने 79 वर्षीय मरीज के सिर (स्कल) का दुर्लभ ऑपरेशन किया है। मरीज नवीनचंद्र के सिर में अल्सर था। इस कारण त्वचा और हड्डी सड़ने लगी थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसे निकाला और प्लास्टिक सर्जरी कर नई त्वचा लगाई। ताकि मस्तिष्क का जो हिस्सा खुल गया है, उसे आवरण दिया जा सके। दरअसल, नवीनचंद्र पिछले 6 महीने से लगातार सिर दर्द से परेशान थे। मेडिकल जांच में पता चला कि उन्हें ‘बेसल सेल कार्सिनोमा’ है। जब उन्हें इस बीमारी का पता चला, तब इस अल्सर का आकार अंगुली के अग्रभाग जितना यानी करीब दो सेमी था। यह 6 महीने में बढ़कर सिर के हड्‌डी तक पहुंच गया। संक्रमण फैलने के कारण मस्तिष्क के अंदर का भाग भी खुलने लगा था। तब अहमदाबाद के जीसीएस हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ. कुशल शाह और प्लास्टिक-कॉस्मेटिक रिकंसट्रक्टिव सर्जन डॉ. प्रमोद मेनन ने उनके उपचार की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली। उन्होंने बताया कि सिर की संक्रमित, खराब हुई चमड़ी को गांठ सहित निकालने के बाद मस्तिष्क को आवरण देने वाले ‘ड्यूरल कवरिंग’ की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए संक्रमित हड्डी को बाहर निकाला गया। बाद में प्लास्टिक सर्जरी कर नई त्वच

आंदोलनकारी किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सिंघु बॉर्डर पर खुला किसान मॉल, यहां सारा सामान मुफ्त

Image
किसान आंदोलन में शामिल लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसान मॉल खोले गए हैं। अंतरराष्ट्रीय एनजीओ खालसा एड इन मॉल को ऑपरेट कर रहा है। यहां से किसानों को मुफ्त में टूथ ब्रश, टूथपेस्ट, साबुन, कंघी, चप्पल, तेल, शैंपू, अंडर गारमेंट्स, हीटिंग पैड, गारबेज बॉक्स जैसे सामान मिल रहे हैं। बड़े जत्थों के लिए गीजर और वॉशिंग मशीन जैसे सामान भी मुफ्त में उपलब्ध हैं। खालसा एड के लोग बताते हैं कि इस मॉल के संचालन के लिए उन्हें पूरे देश से आर्थिक मदद मिल रही है। मॉल में सामान लेने के लिए लोगों की भीड़ न लग जाए इसलिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है। मॉल संचालकों की ओर से धरनास्थल पर घूम-घूम कर किसानों को टोकन दे दिए जाते हैं। वे इस टोकन को मॉल में लाकर मुफ्त में सामान हासिल कर सकते हैं। वॉलेंटियर कुलवीर सिंह ने कहा, ‘टिकरी बॉर्डर पर जब मॉल शुरू हुआ तो काफी अफरातफरी मच गई थी। लोगों की लंबी कतार लग गई। इसलिए हमने यहां टोकन सिस्टम चालू किया है। आमतौर पर हर रात 600 से 700 टोकन बांटे जाते हैं। अगले दिन किसान को मॉल के एंट्री प्वाइंट पर टोकन दिखाना होता है। इसके बाद उन्ह