Skip to main content

राजस्थान के 4 जिलों में टेम्परेचर माइनस में, चंडीगढ़ में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 20 मीटर रह गई

उत्तर भारत में शीतलहर चल रही है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को पारा गिरकर 7 डिग्री पर पहुंच गया तो राजस्थान के चार जिलों का तापमान जीरो से भी नीचे चला गया। चंडीगढ़ में कोहरे के बाद विजिबिलिटी घटकर 20 मीटर रह गई। अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बने रहने के आसार हैं।

चूरू में सर्दी ने 9 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
राजस्थान के चार शहरों में तापमान अब भी जमाव बिंदु से नीचे है। 15 शहरों में पारा 5 डिग्री से भी नीचे चला गया। माउंट आबू में पहली बार दिसंबर में लगातार दूसरे दिन तापमान माइनस 4 डिग्री दर्ज हुआ। फतेहपुर में माइनस 3, चूरू में माइनस 1.5 और जोबनेर में माइनस 1.4 डिग्री रहा। चूरू में ठंड ने 9 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। माउंट आबू में सर्दी का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि यहां तीन दिन से पारा 0 से नीचे है, जबकि लगातार 17 दिन से सुबह के समय बर्फ जम रही है।

चूरू में इससे पहले 2011 में पारा माइनस 1.4 पहुंचा था। यहां दिसंबर में अब तक सबसे कम तापमान 28 दिसंबर 1973 को माइनस 4.6 डिग्री रहा था। झालावाड़ के सुनेल स्थित जोनपुर गांव में खेत पर सिंचाई कर रहे किसान की ठंड लगने से मौत हो गई।

मध्य प्रदेश में 2.9 डिग्री के साथ दतिया सबसे ठंडा
मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को भोपाल में दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम यानी 18 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, रात में 2.2 डिग्री चढ़कर 10.1 डिग्री पर पहुंच गया। दतिया प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां मिनिमम टेंपरेचर 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 16 जिलों में सीवियर कोल्ड-डे और कोल्ड-डे रहा।

भोपाल की मनुआभान टेकरी से क्लिक किया गया फोटो।

चंडीगढ़ में सीजन का सबसे ठंडा दिन, विजिबिलिटी 20 मीटर
यहां बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। पारा सामान्य से 9 डिग्री कम रहा। दिन का तापमान 11.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 9 डिग्री कम रहा। यहां विजिबिलिटी सुबह 8.30 बजे 50 मीटर थी जो बाद में 20 मीटर तक रह गई थी।

चंडीगढ़ में घने कोहरे के बीच पार्क में टहलते लोग।

छत्तीसगढ़ में शीतलहर धीमी, सुबह ओस जम रही
रायपुर में हवा की दिशा बदलने से ठंड कम हो गई है। इससे शीतलहर धीमी पड़ गई है। रात और दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ गया है। सुबह के वक्त ओस पड़ रही है।

नया रायपुर में घास पर जमी ओस।

पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा
कड़ाके की सर्दी पड़ने से पंजाब का मैक्सिमम टेम्परेचर सामान्य से 5 डिग्री नीचे आ चुका है, इससे सभी जिलों में कोल्ड-डे रहा। बुधवार को राज्य के पांच जिलों का तापमान 5 डिग्री गिरकर 13 डिग्री के आसपास पहुंच गया। इनमें पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला शामिल हैं। अमृतसर में मिनिमम टेम्परेचर 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

हिमाचल में घना कोहरा छाने के बाद यलो अलर्ट जारी
शिमला में भी बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद मौसम विभाग ने 4 मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में यलो अलर्ट जारी कर दिया। 4 जनवरी से पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

शिमला में बर्फबारी जारी है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जयपुर के अमरसर में खेतों की फेंसिंग पर जमी बर्फ। राजस्थान के 15 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे चला गया माउंट आबू में माइनस में बना हुआ है।


from Dainik Bhaskar /national/news/four-districts-of-rajasthan-have-mercury-below-zero-datia-coldest-in-mp-visibility-reduced-to-20-meters-in-chandigarh-128071800.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand