भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरे टेस्ट के 5वें दिन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 407 रन का टारगेट दिया। जवाब में 5वें दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट गंवा दिए हैं। नाथन लियोन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर टीम इंडिया को दिन का पहला झटका दिया। वे 4 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें... पंत को पहली पारी में बैटिंग के दौरान ही कोहनी में चोट लगी थी। इसके बावजूद वे बैटिंग करने उतरे हैं। भारत को अभी भी मैच जीतने के लिए 250+ रन बनाने हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल चौथे दिन ही आउट हो कर पवेलियन लौट गए थे। It took Nathan Lyon only four balls to strike at the start of day five! #OhWhatAFeeling @Toyota_Aus | #AUSvIND pic.twitter.com/SLA75YbZGB — cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021 इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने दूसरी पारी 6 विकेट गंवाकर 312 रन पर घोषित कर दी थी। पहली पारी में 94 रन की लीड मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने 406 रन की बढ़त ली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत...
Welcome to CricTicks, your go-to destination for the latest and most comprehensive coverage of the dynamic world of cricket. From electrifying match highlights to in-depth analyses, player spotlights, and breaking news, Cricticks is your one-stop source for all things cricket. Whether you're a die-hard fan or a casual observer, join us as we bring you the pulse of the cricketing universe with speed, accuracy, and a passion for the game like no other.