Skip to main content

पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार हजार से कम एक्टिव केस कम हुए; टेस्टिंग का आंकड़ा भी 18 करोड़ के पार

वैक्सीनेशन की खुशखबरी के बीच पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार एक्टिव केस में एक हजार से कम की गिरावट दर्ज की गई। बीते दिन ऐसे सिर्फ 856 मरीज ही कम हुए, जिनका इलाज चल रहा है। इस महीने 4 जनवरी को सबसे ज्यादा 13 हजार और 6 जनवरी को सबसे कम 547 एक्टिव कम हुए थे।

वहीं, देश में टेस्टिंग का आंकड़ा 18 करोड़ के पार पहुंच गया है। यहां अब तक 18.02 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। पॉजिटिविटी रेट भी 5.8% रिकॉर्ड की गई। यानि हर 100 में सिर्फ 5 या 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही है।

अब तक 1.04 करोड़ केस
बीते दिन देश में 18 हजार 820 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 19 हजार 460 लोग ठीक भी हुए। वहीं, 213 लोगों जान भी गई। इसी के साथ अब संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 4 लाख 51 हजार 346 पहुंच गया है। इनमें एक करोड़ 75 हजार 395 लोग ठीक हो चुके हैं और एक लाख 51 हजार 48 लोग जान गंवा चुके हैं। देश एक्टिव केस का आंकड़ा अब 2 लाख 20 हजार 591 पहुंच गया है। यानी इतने मरीजों को इलाज चल रहा है।

16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू होगा
देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। वैक्सीन के लिए हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को तरजीह दी जाएगी, जिनकी संख्या 3 करोड़ है। इनके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 50 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस तरह करीब 27 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन के दो डोज होंगे। इन्हें 28 दिन के अंतर से दिया जाएगा। सभी को दो डोज लगाने होंगे, तभी वैक्सीन शेड्यूल पूरा होगा।

कोरोना अपडेट्स

  • ओडिशा के गजपति जिले शनिवार को 26 टीचर और दो स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यहां एक दिन पहले ही दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल में क्लास शुरू की गई हैं।
  • झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी।
  • आगरा में हर साल होने वाला ताज महोत्सव इस बार नहीं होगा। कोरोना की वजह से इसे रद्द कर दिया गया है। इस बार यह महोत्सव 18 से 28 फरवरी तक होना था। इससे पहले से मंदी की मार झेल रहे टूरिज्म सेक्टर को बड़ा झटका लगा है। इस महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से लोग आते थे। ताजमहल परिसर के करीब बने शिल्पग्राम में देश के कारीगर अपना हुनर दिखाने पहुंचते थे। डिविजनल कमिश्नर अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना के कारण इस बार यह आयोजन करना मुमकिन नहीं होगा।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

राज्य में शनिवार को 519 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 603 लोग रिकवर हुए और 12 की मौत हुई। अब तक 6 लाख 29 हजार 801 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 15 हजार 452 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 666 की मौत हो चुकी है। 3683 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
राज्य में शनिवार को 541 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 826 लोग रिकवर हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 47 हजार 977 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 36 हजार 247 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3701 मरीजों की मौत हो चुकी है। 8029 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 675 लोग संक्रमित मिले। 851 लोग रिकवर हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 51 हजार 273 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 39 हजार 65 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4340 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7868 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
राज्य में शनिवार को 430 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1098 लोग रिकवर हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 12 हजार 521 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 3 हजार 60 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2731 मरीजों की मौत हो चुकी है। 6730 मरीज ऐसे हें जिनका इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में शनिवार को 3581 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2401 लोग रिकवर हुए और 57 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 65 हजार 556 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 लाख 61 हजार 400 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 50 हजार 27 मरीजों की मौत हो चुकी है। 52 हजार 960 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो केरल के काच्चि की है। यहां शनिवार को कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। राज्य में पिछले 24 घंटे में 5,528 मामले सामने आए हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-live-updates-maharashtra-madhya-pradesh-rajasthan-uttar-pradesh-punjab-bihar-death-toll-india-today-corona-vaccine-updates-128108364.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand