Skip to main content

बीते 24 घंटे में सिर्फ 150 संक्रमितों की मौत हुई, यह 232 दिनों में सबसे कम

देश में रविवार को कोरोना के 16 हजार 85 नए मरीज मिले। 16 हजार 735 ठीक हो गए और सिर्फ 150 संक्रमितों की मौत हुई। जान गंवाने वालों का यह आंकड़ा 232 दिन, यानी 23 मई के बाद सबसे कम है। तब एक दिन में 142 संक्रमितों की मौत हुई थी।

देश में कोविड-19 के अब तक 1 करोड़ 4 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 92 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.51 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल 2 लाख 19 हजार 788 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

तीन मरीजों में मिला वायरस का साउथ अफ्रीका वाला स्ट्रेन
मुंबई के तीन मरीजों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। ये तीनों मरीज अब ठीक हो चुके हैं। चिंता इस बात की है कि कोरोना के मरीजों के शरीर में अब तक बनीं तीन तरह की एंटीबॉडी इस स्ट्रेन पर बेअसर हैं। जानकार इस नए स्ट्रेन को साउथ अफ्रीका के कोरोना स्‍ट्रेन से जोड़कर देख रहे हैं।

मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर के प्रोफेसर डॉक्टर निखिल पटकर की टीम ने 700 कोरोना नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग की थी। इनमें से तीन के नमूनों में कोरोना का E484K म्यूटेंट मिला है। वायरस के आनुवांशिक पदार्थ में होने वाले बदलाव को म्‍यूटेशन कहते हैं। इससे वायरस अपना रूप बदल लेता है, तब पुराने वायरस के खिलाफ बनी एंटीबॉडी बदले हुए वायरस पर बेअसर हो जाती है।

नए म्यूटेंट से घबराने की जरूरत नहीं
बेंगलुरु के महामारी विशेषज्ञ डॉ गिरिधर बाबू का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि E484K म्‍यूटेशन वाले वायरस सितंबर से जनता के बीच हैं। अगर ये बहुत तेजी से फैलते तो अब तक स्थिति बहुत खराब हो चुकी होती।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

राज्य में रविवार को 399 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 602 लोग ठीक हुए और 12 की मौत हो गई। यहां अब तक 6.30 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.16 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 678 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3468 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 620 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 816 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। यहां अब तक 2.48 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.37 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3711 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7823 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में रविवार को 671 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 806 लोग ठीक हुए और चार की मौत हो गई। यहां अब तक 2.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.39 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4344 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7729 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
यहां रविवार को 475 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 476 लोग ठीक हुए और तीन की मौत हो गई। यहां अब तक 3.13 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3.03 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2734 मरीजों की मौत हो चुकी है। 6726 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में रविवार को 3558 लोग संक्रमित मिले। 2302 लोग ठीक हुए और 34 की मौत हो गई। यहां अब तक 19.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 50 हजार 61 मरीजों की मौत हो चुकी है। 54 हजार 179 का इलाज चल रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-11-january-2021-128111893.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand