Skip to main content

दुनिया में संक्रमित मरीजाें के ठीक हाेने की दर 61.1%, जबकि मृत्यु दर 4% है; भारत में रिकवरी रेट 63.5% और मृत्यु दर 2.3%

काेराेनावायरस का संक्रमण दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। मगर दूसरी तरफ इस वायरस को मात देने वाले मरीजों की संख्या भी कम नहीं है। यही वजह है कि रविवार को दुनिया में कोरोना को हराने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। इस मुश्किल दौर में यह खबर हर एक व्यक्ति को हौसला देने वाली है।

दुनियाभर में अब हर दिन कोरोना से करीब दाे लाख मरीज ठीक हाे रहे हैं। मरीजों के ठीक होने की दर, संक्रमण बढ़ने और मौतों की दर से ज्यादा है। यह सभी के लिए राहत की बात है। संक्रमण 10.5% की दर से बढ़ रहा है और मौतों का आंकड़ा बढ़ने की दर 5.6% है। लेकिन ठीक होकर घर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 13% की दर से बढ़ रही है।

8 महीने में 1.62 करोड़ लोग संक्रमित हुए

आठ महीने में काेराेनावायरस से दुनिया में 1.62 कराेड़ लाेग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 6 लाख 49 हजार 884 मौतें हो चुकी हैं, लेकिन अभी एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 62 लाख है।

भारत में रिकवरी रेट और मृत्यु दर दुनिया के औसत से बेहतर

दुनिया में काेराेना से मरीजाें के ठीक हाेने की दर 61.1% है, जबकि मृत्यु दर 4% है। भारत में रिकवरी रेट 63.5% है। यहां कुल 13.82 लाख मरीजाें में से 8.81 लाख ठीक हाे चुके हैं। भारत की मृत्यु दर दुनिया के मुकाबले काफी कम 2.3% ही है।

  • दुनिया में संक्रमण 10.5% और माैतें 5.6% की दर से बढ़ रहीं, लेकिन मरीज ठीक हाेने की रफ्तार 13% है।
  • 20 दिन से रोज 1 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे; भारत में रिकवरी 30 हजार से ऊपर।
  • भारत में सबसे अच्छा रिकवरी रेट दिल्ली में है। यहां 86.4% मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • बेहतर रिकवरी वाले देश - कतर में सबसे ज्यादा 97% और तुर्की में 92% मरीज ठीक।
  • इनकी रिकवरी सबसे खराब - अमेरिका में सबसे कम 47.7% मरीज ही ठीक हो पाए।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
It took 219 days for the initial 50 lakh patients to recover, the next 50 lakh returned home after just 33 days.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZZ6KV8
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand