Skip to main content

राहत की बात कि 9 दिन में 8 बार नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए, टेस्टिंग बढ़ी, लेकिन संक्रमित कम मिल रहे; कुल केस 59.90 लाख

देश में कोरोना के आंकड़ों से अब कुछ उम्मीद बंध रही है। बीते नौ दिनों में आठ बार ऐसा हुआ है, जब नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान सिर्फ गुरुवार को नए संक्रमितों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा रही थी। बीते पांच में से तीन दिन टेस्टिंग 11 लाख से ज्यादा हुई, लेकिन संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार से कम ही रहा है।

शनिवार को 88 हजार 759 संक्रमितों की पहचान हुए, जबकि 92 हजार 359 ठीक हो गए। 1124 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 59.90 लाख केस आ चुके हैं। 49.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, 94 हजार 534 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लाख 56 हजार 511 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

सीरम इंस्टीट्यूट का सरकार से सवाल
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कोरोना वैक्सीन को लेकर शनिवार को केंद्र से एक सवाल किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘क्या केंद्र सरकार के पास कोविड-19 वैक्सीन की खरीददारी और डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए अगले एक साल में 80 हजार करोड़ रुपए खर्च करने के लिए हैं? यह सवाल इसलिए, क्योंकि भारत में सभी के लिए वैक्सीन खरीदने और उसे बांटने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को इतनी ही रकम की जरूरत होगी।’

कोरोना अपडेट्स

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। वह अभी उत्तराखंड की यात्रा पर हैं।
  • देश में अब तक 7 करोड़ 12 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 8.33% लोग संक्रमित मिले हैं। हर 10 लाख की आबादी में 50 हजार 803 लोगों की जांच हो रही है। इनमें 4200 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के घर पर कोरोना ने दस्तक दी है। शनिवार को उनके बेटे सुकर्ण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गृह मंत्री पिछले दिनों मास्क न पहनने के अपने बयान से चर्चा में आए थे। अगले दिन उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगी थी। इसके बाद उसी दिन शाम को ग्वालियर और चंबल के दौरे पर वे फिर बिना मास्क के दिखे थे।

2. राजस्थान
शनिवार को कोरोना के 2045 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 1 लाख 26 हजार 775 हो गया है। वहीं, 14 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1426 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब तक 30.24 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। 1 लाख 59 हजार 94 लोग रिकवर भी हो चुके हैं।

3. बिहार
शनिवार को 1457 नए मरीज मिले। 1622 ठीक हो गए, जबकि पांच संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 77 हजार 355 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 63 हजार 132 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 हजार 336 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 886 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
शनिवार को 20 हजार 419 नए मरीज मिले। 23 हजार 644 संक्रमित ठीक हो गए। 430 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक संक्रमण के 13 लाख 21 हजार 176 केस आ चुके हैं। इनमें से 10 लाख 16 हजार 450 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 69 हजार 119 का अभी इलाज चल रहा है। अब तक 35 हजार 191 लोग यहां जान गंवा चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
शनिवार को 4412 संक्रमितों की पहचान हुई। राहत की बात है कि प्रदेश में लगातार नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को यहां 6546 मरीज ठीक हुए। राज्य में रिकवरी रेट 83.64% हो गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 57 हजार 86 हो गई है। इसमें से 29 हजार 266 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 2629 मरीज प्राइवेट व 145 मरीज सेमी पेड अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 22 September Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-27-september-2020-127758025.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand