Skip to main content

भोज के लिए गई लड़की को शास्त्री ने कलंक कहकर भगाया, लड़की ने जान दे दी

गौहत्या का आरोप लगाकर समाज से बाहर किए गए परिवार की लड़की को गांंव के ही शास्त्री ने नवरात्र के समापन पर हुए भंडारे से बेइज्जत कर भगा दिया। शास्त्री ने कहा कि तुम लोग समाज पर कलंक हो, यहां से भाग जाओ। इससे दुखी लड़की ने जान दे दी।

बुधवार की ये घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी के मुहारीखुर्द गांव की है। शास्त्री की प्रताड़ना से दुखी 17 साल की चांदनी ने घर आकर खुद पर केरोसीन छिड़क कर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी नाथूराम शास्त्री के खिलाफ पुलिस ने केस कर्ज कर लिया है, वह फरार है।

आरोपी 51 हजार रुपए देने का दबाव डाल रहा था
चांदनी के परिवार ने समाज से बाहर किए जाने के पंचायत के फैसले के बाद इलाहाबाद जाकर गंगास्नान और पूजा भी की थी। गांव के लोगों के लिए भंडारा भी किया था, लेकिन आरोपी शास्त्री चांदनी के परिवार से जुर्माने के तौर पर 51 हजार रुपए देने के लिए जोर डाल रहा था।

परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं, इसलिए जुर्माना नहीं भर पाए
4 महीने चांदनी के पिता बृजेश पांडेय के खेत में गाय की बछिया घुस गई थी। पांडेय के भतीजे ने बछिया को बांध दिया, लेकिन गलत तरीके से बांधने की वजह से उसकी मौत हो गई। इस पर गांव वालों ने बृजेश के परिवार पर गौहत्या का आरोप लगाते हुए उन्हें समाज से बाहर कर 51 हजार का जुर्माना लगा दिया था। लेकिन, परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने की वजह से वे पैसे नहीं दे पाए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Boycott family out of village on charges of cow slaughter, 17-year-old daughter reached Bhandare, insulted and banished, committing suicide at home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oIlvpQ
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand