Skip to main content

ब्राजील में मौतों का आंकड़ा 1.20 लाख के पार, यहां साओ पाउलो राज्य में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई, दुनिया में अब तक 2.51 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 51 लाख 63 हजार 150 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 75 लाख 6 हजार 54 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 46 हजार 734 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 24 घंटे में 41 हजार 350 नए मामले सामने आए हैं और 758 मौतें हुई हैं। इसी के साथ यहां मौतों का आंकड़ा 1 लाख 20 हजार 262 हो गया है। यहां साओ पाउलो राज्य में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है।

बीते 24 घंटे में साओ पाउलो में 250 लोगों की जान गई है। यहां अब तक 29 हजार 944 मौतें हुईं। देश में अब तक 38 लाख 46 हजार 945 मामले सामने आए हैं। वायरस देश के आदिवासी बहुल इलाके जावेरी वैली तक पहुंच गया है। यहा इलाका देश के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है। यहां मारुओ और तिकुना समुदाय के एक-एक आदिवासी की संक्रमण से मौत हुई है।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 61,39,078 1,86,855 34,08,799
ब्राजील 38,46,965 1,20,498 30,06,812
भारत 35,39,712 63,657 27,12,520
रूस 9,85,346 17,025 8,04,383
पेरू 6,39,435 28,607 4,46,675
साउथ अफ्रीका 6,22,551 13,981 5,36,694
कोलंबिया 5,99,914 19,064 4,40,574
मैक्सिको 5,91,712 63,819 4,09,127
स्पेन 4,55,621 29,011 उपलब्ध नहीं
चिली 4,08,009 11,181 3,81,183

जर्मनी में संसद के सामने प्रदर्शन
जर्मनी में शनिवार को संसद के सामने लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। हजारों लोगों ने संसद के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग थी मास्क लगाने और महामारी लगाने के लिए लगाई गई दूसरी पाबंदियां हटाई जाएं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी भी की। इसके बाद 200 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। देश में अब तक 2 लाख 42 हजार 825 मामले सामने आए हैं और 9363 लोगों की मौत हुई है।

जर्मनी के बर्लिन में शनिवार को महामारी से जुड़ी पाबंदियों को हटाने की मांग के साथ संसद के सामने प्रदर्शन करते लोग।

थाइलैंड: तंबाकू से वैक्सीन तैयार हुआ
थाइलैंड के चुलालोंगकोर्न यूनिवर्सिटी ने तंबाकू के पत्तों से वायरस के डीएनए को मिलाकर वैक्सीन तैयार किया है। थाइ रेड क्रॉस इमर्जिंग इनफेक्शियस डिजीज हेल्थ साइंस सेंटर के प्रमुख डॉ. तिरावट हेमाशुदा ने बताया कि फिलहाल इस वायरस का चूहों और बंदर पर टेस्ट किया गया। दूसरे चरण में इसका इंसानो पर ट्रायल किया जाएगा। इसे दो तरह के तंबाकू के पत्तों की प्रोटीन की मदद से तैयार किया गया है। इसका प्रोडक्शन भी दूसरे वैक्सीन के मुकाबले सस्ते होगा।

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को मास्क पहनकर इलेक्ट्रिक कीबाेर्ड बजाती एक बच्ची के सामने से गुजरते लोग।

ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया में पाबंदियों में छूट नहीं
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में फिलहाल पाबंदियों में राहत नहीं दी जाएगी। यहां बीते 24 घंटे में 114 नए मामले सामने आए और 11 मौतें हुईं। इसके बाद प्रीमियर डेनियल एंड्रूज ने कहा कि अभी पाबंदियों में छूट नहीं दी जा सकती, क्योंकि मामले और भी बढ़ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा मौतें विक्टोरिया में ही हुई हैं। राज्य में अब तक 524 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक 25 हजार 670 मामले सामने आ चुके हैं और 611 मौतें हुई हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ब्राजील के बेलो होरिजोंट शहर के एक बाजार में डिसइनफेक्टेंट का छिड़काव करते सैनिक। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 38 लाख लाख के पार हो गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bg7Akj
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand