Skip to main content

देश में बीते 15 दिनों में 10.80 लाख केस बढ़े, लेकिन राहत की बात कि एक्टिव केस में सिर्फ 95 हजार की बढ़ोतरी हुई; कुल संक्रमित 35.39 लाख

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 35.39 लाख हो गई है। चार दिन से 75 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 78 हजार 479 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 64 हजार 982 संक्रमित ठीक हो गए, जबकि 943 की मौत हो गई। नए केस और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं होने की वजह से एक्टिव केस धीमी रफ्तार से बढ़ रहे हैं।
बीते 15 दिनों में ही देखें तो कुल 10.80 लाख केस आए हैं, नौ लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए और 14 हजार 500 मरीजों की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस में सिर्फ 95 हजार की बढ़ोतरी हुई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। देश में अब हर 10 लाख की आबादी में 29 हजार 234 लोगों का कोरोना टेस्ट हो रहा है। इनमें 2516 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।

कोरोना अपडेट्स...

  • केरल में 110 साल की वारियाथु पथु ने कोरोना का मात दे दी। वे इस बीमारी से ठीक होने वाली सबसे बुजुर्ग मरीज हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज मंजरी में उनका इलाज चल रहा था।
  • उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।

पांच राज्यों के हाल
1. मध्यप्रदेश
बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1442 केस आए। 1017 ठीक हुए और 22 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 60 हजार 887, ठीक होने वालों की संख्या 46 हजार 413 और कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 1345 हो गई। राज्य में टेस्टिंग बढ़ाई गई है। बीते तीन से यहां 23 हजार से 27 हजार के बीच टेस्टिंग की गई हैं। इससे पहले यहां 21 से 22 हजार टेस्टिंग की जा रही थीं। राज्य में अब तक करीब 13.25 लाख जांच की जा चुकी हैं।

2. राजस्थान

राज्य में शनिवार को संक्रमण के 1407 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 78 हजार 777 पहुंच गया। वहीं, संक्रमण से 13 मरीजों की मौत हो गई। इनमें जोधपुर, कोटा और जयपुर में 2-2, अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर, दौसा, धौलपुर, सिरोही और उदयपुर में 1-1 मरीज की जान गई है। राजस्थान में कोरोना से अब तक 1030 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 269 मरीजों की मौत हुई।

3. बिहार

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 2087 नए मरीज बढ़े। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 32 हजार 935 हो गई है। हालांकि, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को राज्य में रिकवरी रेट 85.13% था, जो बढ़कर 85.94% हो गया है।

4. महाराष्ट्र

बीते 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 16867 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7 लाख 64 हजार 281 हो गई। शनिवार को 328 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 24 हजार 103 हो गया है।

5. उत्तरप्रदेश

बीते 24 घंटे में संक्रमण के 5684 मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 505 हो गई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हजार 360 हो गई है। 1 लाख 62 हजार 741 लोग ठीक हो चुके हैं। 3356 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को राज्य में रिकॉर्ड 1 लाख 48 हजार 147 लोगों की जांच की गई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34P43rZ
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand