Skip to main content

पिछले 24 घंटे में 18256 मरीज बढ़े और 12 हजार से ज्यादा ठीक हुए, अब तक 5.85 लाख केस; गोवा में भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 85हजार 792 हो गई है। covid19india.org के मुताबिक, मंगलवार को 18 हजार 256 मामले सामने आए। वहीं, 12 हजार 565 लोग स्वस्थ हुए। इस दौरान 506 लोगों की संक्रमण से जान गई।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि एक भाजपा विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया गया है।उधर, रात करीब 11.30 बजे आरोग्य सेतु ऐप में तकनीकी खामीसामने आई। ऐप की ओर से ट्वीट में यह जानकारी दी गई। कहा कि कुछ यूजर्स को लॉगिन में परेशानी आ रही है। हालांकि, रात 12.10 बजे ऐप ने फिर से काम करना शुरू कर दिया।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश:राज्य में मंगलवार को223पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ संक्रमितों की संख्या अब 13,593 हो गई है। सबसे ज्यादा मुरैना में 59, इंदौर में45, भोपाल में 25 संक्रमित पाए गए। 18 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

महाराष्ट्र: राज्य में मंगलवार को4,878 संक्रमित पाए गए। यहां अब तक1,74,761 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें7,855 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को सबसे ज्यादा ठाणे में1,628 और पुणे में1,024 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मुंबई में893 संक्रमित बढ़े।

उत्तरप्रदेश:यहां मंगलवार को 664 नए मरीज सामने आए और 25 की जान गई। सबसे ज्यादा152 संक्रमित गाजियाबाद से मिले।गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 96, लखनऊ में29 और कानपुर में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले। राज्य में अब तक23,492 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें23,492 लोगों की जान जा चुकी है।

राजस्थान:राज्य में मंगलवार को348 मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब18,008 हो गई है।सबसे ज्यादा58 भारतपुर और 55 संक्रमित जोधपुर में मिले।इस बीच, राज्य सरकार ने अनलॉक-2 के लिए गाइडलाइंस जारी कीं। इसके मुताबिक, स्कूल और कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। कोचिंग, बड़े मंदिरअभी नहीं खुलेंगे।

बिहार: राज्य में मंगलवार को 370 केस आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब9,988 हो गई है। एक दिन में 5 लोगों की मौत भी हो गई।इससे पहले सोमवार शाम कोएक बारात में शामिल हुए 108 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शादी में शामिल 375 लोगों का सैंपल लिया गया था। यह शादीडीहपाली गांव के इंजीनियर अनिलकी थी।अनिल गुड़गांव से अपने गांव आया था। 15 जून को उसकी बारात नौबतपुर गई थी। 17 जून को उसकी मौत हो गई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-july-1-2020-127465922.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand