Skip to main content

5 दिन में करीब 80 हजार मरीज बढ़े, इनमें 50 हजार सिर्फ दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से; देश में अब तक 4.91 लाख केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 91हजार 170हो गई। देश में पिछले पांच दिनों में 80 हजार मरीज बढ़े। इनमें, सिर्फ दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 50701 पॉजिटिव मिले। यह संख्या 70% से ज्यादा है। महाराष्ट्र में पिछले पांच दिन में 19536, दिल्ली में 17034 और तमिलनाडु में 14131 संक्रमित पाए गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

उधर, गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 18 हजार 185 संक्रमित बढ़े और 13 हजार से ज्यादा ठीक हो गए। महाराष्ट्र में भी रिकॉर्ड 4842पॉजिटिव मिले। अब यहां 1.47 लाख से ज्यादा मरीज हो गए। महाराष्ट्र में कोरोना से 6931 लोगों की जान गई, डेथ रेट 4.69% है।

सबसे संक्रमित 3 राज्यों में इस तरह बढ़े मामले

21 जून 22 जून 23 जून 24 जून 25 जून
महाराष्ट्र 3870 3721 3214 3214 4842
दिल्ली 3000 2909 3947 3788 3390
तमिलनाडु 2532 2710 2515 2865 3509

5 दिन, जब देश में सबसे ज्यादा मामले बढ़े

तारीख केस
25 जून 18185
24 जून 16753
23 जून 15600
21 जून 15150
20 जून 15918

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश:यहां गुरुवार को 147 संक्रमित मिले और 8 की जान गई। इंदौर में 46 और भोपाल में 32 पॉजिटिव बढ़े। 29 मरीजों के साथ राजभवन परिसर हॉटस्पॉट बन गया। यहां 4 दिन में 15 मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 595 हो गई, इनमें 2434 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 542 लोगों की मौत हुई।

महाराष्ट्र:यहां गुरुवार को 4841 नए मरीज सामने आए और 192 मौतें हुईं। यह 24 घंटे में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 47 हजार 806 हो गई, इनमें 63 हजार 342 एक्टिव केस हैं। मुंबई में 1365 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।यहां 71 हजार के करीब मरीज मिल चुके हैं, जबकि 4060 ने जान गंवाई। महाराष्ट्र में कोरोना से मौतों की दर 4.69% है।

यह फोटो मुंबई के मलाड ईस्ट के अप्पा पाड़ा इलाके की है। यहां पिछले तीन में 70 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद गुरुवार को हेल्थ कैंप लगाया गया। इस दौरान पूरा मेडिकल स्टाफ पीपीई किट पहने नजर आया।

उत्तरप्रदेश: यहां गुरुवार को636 कोरोना मरीज मिले और 15 की जान गई। सहारनपुर जिले में तीन कोरोना मरीज मिले। इसके साथ जिले में 346 हो गए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 20 हजार 193 हो गई, इनमें 6463 एक्टिव केस हैं। उधर, सैफई मेडिकल कॉलेज में 2 पॉजिटिव की मौत हो गई। यूपी मेंकोरोना से 611 लोग दम तोड़ चुके हैं।

बिहार:यहां गुरुवार को 215 मामले आए और एक मरीज की मौत हुई। मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा 28 लोगों कीरिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में अब तक 8488संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें 1952 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक56 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान:यहां गुरुवार को 287 मामले सामने आए और 4 लोगों ने दम तोड़ा। जोधपुर में 52,जयपुर में 40 और पाली में 30 मरीज बढ़े। प्रदेश मेंसंक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार 296 हो गया, इनमें 3077 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 379 लोग जान गंवा चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को 3390 नए मामले सामने आए। वहीं, एक दिन में 17 हजार 305 लोगों की जांच हुई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dtrWpO
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand