Skip to main content

अमेरिका में मरीजों की संख्या 25 लाख के पार, सीडीसी ने कहा- यहां 2 करोड़ के संक्रमित होने की आशंका; दुनिया में अब तक 97 लाख से ज्यादा संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 97 लाख 10 हजार 205 लोग संक्रमित हैं। इनमें 52 लाख 55 हजार 758 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, 4 लाख 91 हजार 783 लोगों की मौत हो चुकी है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका में दो करोड़ लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि कोरोना को लेकर अगर कोई देश कन्फ्यूज नहीं है तो वह है पाकिस्तान।

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 25,04,588 1,26,780 1,052,293
ब्राजील 12,33,147 55,054 6,49,908
रूस 6,13,994 8,605 3,75,164
भारत 4,91,170 15,308 2,85,671
ब्रिटेन 307,980 43,230 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,94,566 28,330 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,68,602 8,761 1,56,074
चिली 2,59,064 4,903 2,19,327
इटली 2,39,706 34,678 1,86,725
ईरान 2,15,096 1,0130 1,75,103

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

*ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

हम कोरोना को लेकर कन्फ्यूज नहीं: इमरान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि कोरोना को लेकर अगर कोई देश कन्फ्यूज नहीं है तो वह है पाकिस्तान। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सरकार कोरोना को लेकर कन्फ्यूज है। हमारे ऊपर भारत के जैसे प्रतिबंध लगाने का दबाव बनाया गया था। पाकिस्तान में 13 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। देश में अब तक 1 लाख 92 हजार 970 संक्रमित हैं, जबकि 3903 लोगों की मौत हो चुकी है।

लाहौर में पुलिस अधिकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में आने से लोगों को रोक रहे हैं, ताकि लोगों की भीड़ जमा न हो और कोरोनावायरस को फैलने से रोका जा सके।

ब्राजील: एक दिन में 39,483 संक्रमित

ब्राजील में 24 घंटे में 39,483 नए मामले सामने आए हैं और 1141 लोगों की मौत हुई है।संक्रमितों की संख्या 12 लाख 28 हजार 114 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यहां अब तक 54,971 की जान जा चुकी है। एक दिन पहले ब्राजील में 40 हजार से ज्यादा मामले आए थे और 1185 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरा सबसे प्रभावित देश है।

फिलीस्तीन: संक्रमण के54 नए मामले
फिलीस्तीन में 24 घंटे में54 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या1,588 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री माई अल-कैला ने गुरुवार को कहा कि हेब्रोन में 41, बेथलेहम में 10, रामल्लाह में दो और नब्लस में एक मामलासामने आया है। फिलिस्तीनी अधिकारियों ने कोरोना के मामले बढ़ते देखहेब्रोन और नब्लस में दोबारा लॉकडाउन लगा दिया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
न्यूयॉर्क में प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है। यहां लोग अब रेस्टोरेंट में खाना खा रहे हैं। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YwyYFX
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand