Skip to main content

पिछले 24 घंटे में 18256 मरीज बढ़े, अब तक 5.09 लाख केस; जून में बीमार से ज्यादा स्वस्थ हुए लोग, अंतर एक लाख से ज्यादा हुआ

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 9 हजार 446 हो गई। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन18हजार से ज्यादा केस बढ़े और 10 हजार 246 मरीज ठीक भी हो गए। वहीं, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्याडेढ़ लाख के पार हो गई। यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 5024 संक्रमित मिले। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

उधर, अनलॉक-1 यानी जून के महीने में 3 लाख से ज्यादा मरीज बढ़ गए। अच्छी खबर यह है कि भारत में रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ रहा है। एक जून को 1 लाख 98 हजार 371 मरीज थे। यानी जून के 26 दिनों में 3 लाख 11 हजार 095 मरीज बढ़ गए। और संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख से ज्यादा हो गया।इस दौरान रिकवरी रेट भी 16% बढ़ा। लॉकडाउन-3, लॉकडाउन-4 और अनलॉक-1 का कंपेरिजन करें तो सबसे ज्यादा एक लाख 321 मरीज जून में ठीक में हुए हैं। यानी एक्टिव और स्वस्थ हुए मरीज के बीच भी गैप बढ़ा है। इसे ऐसे समझें- एक जून को जब अनलॉक-1 शुरू हुआ था तब एक्टिव केस 91819 थे, तो रिकवर केस की संख्या 87692 थी। उस वक्त दोनों के बीच अंतर 4127 था। 26 जून को एक्टिव केस 1 लाख 97 हजार 784 और रिकवर केस 2 लाख 95 हजार 917 हो गए। दोनों के बीच अंतर बढ़कर एक लाख 321 से ज्यादा हो गया।इस दौरान 15 हजार 689 लोगों की मौत भी हुई।

5 दिन,जबदेश में सबसे ज्यादा मामले बढ़े

तारीख केस
26 जून 18256
25 जून 18185
24 जून 16753
23 जून 15600
20 जून 15918

देश में सबसे ज्यादा संक्रमण और मौतें महाराष्ट्र में हुईं
देश में कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिला। 5 लाख संक्रमितों में 30.01 % मरीज केवल महाराष्ट्र से हैं। देश की राजधानी दिल्ली दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित प्रदेश है। देश के कुल संक्रमितों में 14.99% मरीज दिल्ली से हैं। जबकि तमिलनाडु के 14.42% संक्रमित हैं।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश:यहां शुक्रवार को 203 नए मरीज सामने आए और 4 की जान गई। भोपाल में 31, इंदौर और मुरैना में 36-36 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 798 हो गई, इनमें से 2448 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 546 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र:यहां शुक्रवार को 5024 संक्रमित मिले और 175 लोगों की मौत हुई। मुंबई में 1297 मामले बढ़े, यहां अब 72 हजार 287 मरीज हो गए। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 52 हजार 765 हो गई, इनमें से 65 हजार 829 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 7106 ने जान गंवाई।

उत्तरप्रदेश: यहां शुक्रवार को 750 नए मरीज सामने आए और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 136, गाजियाबाद में 89 और लखनऊ में 52 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 20 हजार 943 हो गई, इनमें से 6730 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 630 लोगों की मौत हुई है।

बिहार:यहां शुक्रवार को 190 संक्रमित मिले और एक भी मौत नहीं हुई। पटना में 23, मधुबनी में 22 और भागलपुर में 18 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8 हजार 678 हो गई, इनमें से 1953 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 56 ने जान गंवाई।

राजस्थान:यहां शुक्रवार को 364 नए मरीज सामने आए और एक की जान गई। जयपुर में 60, सिरोही में 42 और पाली में 41 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार 660 हो गई, इनमें से 3218 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 380 लोगों की मौत हुई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-27-june-127452542.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

Gardner Shines Again As GG Register Six-Wicket Win Over UPW In WPL 2025

Skipper Ashleigh Gardner starred with both bat and ball, leading Gujarat Giants to a comprehensive six-wicket win over UP Warriorz in their Women's Premier League match in Vadodara on Sunday. Gardner (2/39) claimed two wickets and then scored a stylish 32-ball 52, her second consecutive fifty, as Gujarat registered their first win of the third edition of the tournament, following a loss in the opening game to Royal Challengers Bengaluru. Opting to bowl, Gujarat produced a clinical effort with young spinner Priya Mishra returning impressive figures of 4-0-25-3. Skipper Gardner, Deandra Dottin (2/34), and Kashvee Gautam (1/15) also played key roles in restricting UPW to 143 for nine. Chasing 144 to win, the Giants were reduced to 22 for 2 with opener Beth Mooney and Dayalan Hemalata back in the pavilion after UPW introduced spin at both ends. However, Gardner produced an inspired knock, adding 55 runs off 42 balls with Laura Wolvaardt (22) to resurrect the innings. Gardner struck t...

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand