Skip to main content

देश भर में मानसून की दस्तक: बारिश के पहले बादलों ने डाला बादियों में डेरा तो कहीं लोगों के लिए मुसिबत लेकर आया

फोटो छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की है।मौसम बदला तो यहां का प्राकृतिक सौंदर्य भी खिल उठा। बालको से लेमरू जाने वाले पहाड़ी रास्ते पर स्थित कॉफी प्वाइंट पर शुक्रवार की दोपहर का नजारा कुछ अलग ही दिखा। हल्की बारिश के बीच पारा भी गिरकर 32 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे मौसम में दो दिन बाद फिर से ठंडक घुल गई।

शहर में छाए मानसून के बादल

फोटो राजस्थान के सीकर की है। शहर में शुक्रवार को सुबह से ही मानसूनी के बादल छा गए। कुछ ही देर बाद फुहारें शुरु हो गईं। मानसून जैसलमेर के रास्ते अजमेर होते हुए 12 दिन पहले सीकर पहुंचा है।

मानसून के आगमन पर इस तरह उड़ते नजर आएपक्षी

फोटो राजस्थान के चूरूकी है। जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। चूरू में दक्षिणी-पश्चिम मानसून ने पिछले साल की तुलना में 11 दिन पहले दस्तक दे दी है। इसके साथ ही जिले में गर्मी का असर भी पांच डिग्री कम हो गया।मानसून के आगमन पर पक्षी इस तरह उड़ते नजर आए।

फोटो मध्य प्रदेश के भोपाल की है। यहां शुक्रवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इस दौरान यहां के श्यामला हिल्स इलाके में युवा मस्ती करते नजर आए।

बाढ़ नियंत्रण के लिए3.14 मीटर खाली किया इंदिरा सागर बांध

फोटो मध्य प्रदेश के खंडवा की है। यहां इंदिरा सागर बांध को तेजी से खाली किया जा रहा है। क्योंकि इस साल मानसून ने समय से दस्तक दे दी। इसी के चलते 1 से 25 जून के बीच 24 करोड़ यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन कर 3.14 मीटर तक बांध खाली किया जा चुका है। सबसे ज्यादा बिजली 1 से 10 जून के बीच 14 करोड़ यूनिट बनाई गई।

4 घंटे बारिश के बाद शुरु हुए झरने

फोटो मध्य प्रदेश के भोपाल की है। प्राकृतिक झरने का यह नजारा शहर की श्यामला हिल्स पहाड़ी का है। शुक्रवार को शहर में 4 घंटे की बारिश के बाद पहाड़ी से 20 फीट ऊंचाई से पानी गिर रहा था।

इनके लिए मुसीबत बनी बारिश

फोटो मध्य प्रदेश के भोपाल की है। यहां के हबीबगंज अंडरब्रिज पर एक बाइक सवार पानी के बीच फंस गया। शहर में शुक्रवार को 4 घंटे की बारिश के बाद कई नीचले इलाकों में पानी भर गया था। यहबारिश किसी के लिए राहत बनकर आई तो किसी के लिए मुसीबत बन गई।

पहली बारिश ने किया पानी-पानी

फोटो राजस्थान केसीकर की है।ऐसा पहली बार हुआ है, जब मानसून ने तय समय से 13 दिन पहले ही राजस्थान के सभी 13 जिलों को कवर कर लिया है। शुक्रवार को तेज बारिश के बाद सड़कों पर इतना पानी भर गया कि लोगों की बाइक के टायर पूरी तरह डूब गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Monsoon knocks across the country: Before the rain, the clouds made a camp in the Badis, and then they brought a solution for the people.


from Dainik Bhaskar /national/news/monsoon-knocks-across-the-country-before-the-rain-the-clouds-made-a-camp-in-the-badis-and-then-they-brought-a-solution-for-the-people-127452538.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand