Skip to main content

पिछले 24 घंटे में 20132 मामले बढ़े, अब तक 5.29 केस; प्रति 10 लाख की आबादी के हिसाब से सबसे ज्यादा 129 मौतें दिल्ली में

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 29 हजार 577 हो गई। शनिवार को 20 हजार 132 नए कोरोना मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके अलावा 14 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए। इससे पहले बीते दो दिन लगातार 18 हजार से ज्यादा मरीज मिले थे। दिल्ली 80 हजार कोरोना संक्रमितों के साथ राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गई। हालांकि, राहत की बात ये है कि अब तक 3 लाख से ज्यादा संक्रमित स्वस्थ हो गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

देश में अब तक 16103 मौतें हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में 7273 हुईं। लेकिन आबादी के लिहाज से सबसे ज्यादा जानें दिल्ली में गईं।यहां प्रति 10 लाख की आबादी पर 129 लोगों की मौतें हो रही हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है।

सबसे ज्यादा संक्रमितटॉप 5 राज्यों का हाल

राज्य कुल आबादी कुल मौतें मरीजों की मौतें प्रति ( प्रति 10 लाख)
दिल्ली 1.98 करोड़ 2558 129
महाराष्ट्र 12.21 करोड़ 7273 58
गुजरात 6.79 करोड़ 1790 26
तमिलनाडु 7.56 करोड़ 1026 13
हरियाणा 2.86 करोड़ 218 7

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले बढ़े

तारीख केस
27 जून 20132
26 जून 18256
25 जून 18185
24 जून 16753
20 जून 15918

5 राज्योंका हाल

मध्यप्रदेश:यहां शनिवार को 167 नए मरीज सामने आए और 4 की जान गई। भोपाल में 41, इंदौर में 32, मुरैना में 18 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 965 हो गई, इनमें से 2444 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 550 लोगों की मौत हुई है।

उत्तरप्रदेश:यहां शनिवार को 606 नए मरीज सामने आए और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 126, गाजियाबाद में 69 और लखनऊ में 29 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 21 हजार 549 हो गई, इनमें से 6685 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 649 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र:यहां शनिवार को 6368 संक्रमित मिले और 167 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 59 हजार 133 हो गई, इनमें से 67 हजार 600 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 7273 ने जान गंवाई।1जुलाई से मुंबई के अस्पतालों को कोरोना से जुड़ीमौतों की जानकारी गूगल फॉर्म के जरिए देनी होगी।

राजस्थान:यहां शनिवार को 284 नए मरीज सामने आए और 11 की जान गई। जयपुर में 17, जोधपुर में 40, और धौलपुर में 32 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार 944 हो गई, इनमें से 3186 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 391 लोगों की मौत हुई है।

बिहार:यहां शनिवार को 302 संक्रमित मिले और 2 मौत हुईं। पटना में 25, मधुबनी में 15 और भागलपुर में 33 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8 हजार 980 हो गई, इनमें से 1992 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 58 ने जान गंवाई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो दिल्ली के एक सरकारी डिस्पेंसरी की है। यहां शुक्रवार से 20 हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक 4 लाख 78 हजार 336 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच की जा चुकी है। उधर, दिल्ली में कंटेनमेंट जोन का आंकड़ा 315 हो गया है।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-updates-and-news-127455665.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand