Skip to main content

संक्रमण से पांचवीं मौत; इंदौर में एक ही दिन में 17 नए मामले आए, यहां 540% की रफ्तार से मरीज बढ़ रहे

इंदौर. कोरोनावायरस इंदौर में घातक होता जा रहा है। मंगलवार को भोपाल सेआई रिपोर्ट में 17 नए केस सामने आएहैं।एमजीएम मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में कोरोना की जांच के लिए बड़ी संख्या में सैंपल पहुंचने के बाद जांच के लिए रविवार को 40 सैंपल भोपाल एम्स भेजे गए, जबकियहां भी 70 सैंपल की जांच की गई। सीएमएचओ के अनुसार, इंदौर से भेजे गए सैंपल में17 नएकेस सामने आए। इनमें इंदौर, उज्जैन समेत मालवा-निमाड़ के अन्य जिलों के मरीज शामिल हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो इंदाैर में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा49 (+5 उज्जैन) पहुंच जाएगा। वहीं, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 64 हो गई है। वहीं,सोमवार देर रात 49 साल की एक महिला की मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5 हो गया। सोमवार कोइस संक्रमण ने दोलोगों की जान ले ली। चंदन नगर निवासी 49 वर्षीय महिला ने देर रात दम तोड़ दिया। इससे पहले दिन मेंएमआर-9 की राजकुमार कॉलोनी के 41 साल केव्यक्ति की मौत हुई थी।

दोनों ही एमआर टीबी अस्पताल में भर्ती थे। शहर में अब तक तीनऔर उज्जैन में संक्रमण से मरने वालों की संख्या दाे हाे गई है। इसी बीच, देर रात अभिनेता सलमान खान के 38 वर्षीय भतीजे अब्दुल्ला खान उर्फ अबा की मुंबई में मौत हो गई। अबा इंदौर के खान कंपाउंड में रहते थे। कोरोना की आशंका में उनका सैंपल जांच के लिए भेजा था, अभी रिपोर्ट नहीं आई है।

सोमवार को 8 पॉजिटिव आए थे

सोमवार को इंदौर और उज्जैन में कोरोना के 8 नए मामले सामने आए थे। इनमें उज्जैन के एक 37 साल के युवक की 3 दिन पहले ही मौत हो गई थी। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचएमओ) डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि इंदौर में एक महिला, एक वृद्ध और एक युवक की मौत हो गई, जबकि उज्जैन में मृतकाें में एक वृद्धा और एक युवक शामिल है।इंदौर में अभी27, उज्जैन 5,जबलपुर में 8, भोपाल में3, ग्वालियर औरशिवपुरी में 2-2 संक्रमित हैं।
8 पॉजिटिव में 5 मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं
एमजीएम मेडिकल कॉलेज से सोमवार कोजारी बुलेटिन में बताया गया किपॉजिटिव पाए गए 8 मरीजों में से 3 की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री है, जबकि 5 मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इंदौर में जो 7 नए मरीज सामने आए हैं, उनमें 1 अहिल्या पलटन, 1 आजाद नगर, 1 रवि नगर, एक नॉर्थ हाथीपाला और तीन एमआर-9 स्थित साईंराम कॉलोनी के रहने वाले है। वहीं, उज्जैन के माधवनगर क्षेत्र में रहने वाले एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। इस युवक की 3 दिन पहले मौत हो गई। बताया गया है कि युवक बीमार हाेने से 5 दिन पहले नीमच गया था। यहां राजस्थान के लोगों के साथ पार्टी में संपर्क में आया। वहां से लौटते ही सर्दी, खांसी, बुखार हो गया। उज्जैन में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी।

काेराेना बुलेटिन

कुल पॉजिटिव 32
नए केस 08
कुल मौत 05
कुल सैंपल 437
सोमवार के सैंपल 46
निगेटिव 33
इंदौर के 42
बाहर के 24

(आंकड़े एमजीएम मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब द्वारा जारी सूची के मुताबिक)

इंदौर सबसे संक्रमित शहरों की सूची में 8वें नंबर पर
कोरोना संक्रमण से देश में 27 राज्य प्रभावित हैं। इसमें मध्य प्रदेश दसवें नंबर पर है। शहरों की बात करें तो 24 मार्च तक कोरोना मुक्त रहा इंदौर बीते पांच दिनों में देश के सबसे संक्रमित शहरों की सूची में आठवें नंबर पर आ गया है। केरल में देश का पहला मरीज 30 जनवरी को सामने आया था। महाराष्ट्र और दूसरी जगहों पर मार्च के पहले और दूसरे हफ्ते में मरीजों का आना शुरू हुआ। इंदौर में मरीज बढ़ने की रफ्तार जो रविवार तक 380% थी, वह अब 540% हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
टीम ने खजराना क्षेत्र से संदिग्धों को क्वारैंटाइन हाउस भेजा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JpKrPj
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand