Skip to main content

फिरोजपुर में कोरोना संदिग्ध के अंतिम संस्कार में बवाल, जालंधर के संवेदनशील इलाके में गैस सिलेंडर सैनिटाइज करके पहुंचाए

जालंधर. कोरोना के संक्रमण से लड़ने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। वहीं,पंजाब में मंगलवार को कर्फ्यू का नौवां दिन है। प्रदेश में संक्रमित41 लोगों में से 3 की मौत हो चुकी है। इसी बीच फिरोजपुर में एक युवक को संदिग्ध मानते हुए उसके अंतिम संस्कार में लोगों ने अड़ंगा अड़ाया। तनाव के बीच सोमवार देर रातकरीब 11 बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा ज्यादातर शहरों मेंलोग घरों में ही बंद हैं। दो दिन के लिए बैंक खुले तो एक घंटे के लिए पब्लिक डीलिंग खुली होने के चलते मंगलवार कोलगातार दूसरे दिन जगह-जगह भीड़ देखी गई।

फिरोजपुर में पीएनबी के बाहर लगी लोगों की भीड़। राज्य में दूसरी जगह भी ऐसे ही हालात देखने को मिले।
फिरोजपुर में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध युवक के अंतिम संस्कार के वक्त रात में श्मशान के गेट पर तैनात पुलिस।

फरीदकोट में भर्ती था30 साल का व्यक्ति

फरीदकोट के गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती फिरोजपुर के 30 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई। शाम को उसका शव आया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने रात में ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। उसके परिजनके अलावा स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीम को लोगों ने घेर लिया। इतना ही नहीं, शव को तीन अलग-अलग जगह स्थित श्मशानों में ले जाया गया, लेकिन अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच रात करीब 11 बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जालंधर में लोगों को सैनिटाइज करके सिलेंडर दिया जा रहा है।

जरूरी चीजें पहुंचने के बावजूद लापरवाही करते दिखे लोग
राज्य के दूसरे शहरों की तरह जालंधर में भी जरूरतमंदों तक जरूरी चीजें पहुंचाए जाने का क्रम जारी है।लोगों को जरूरी सेवाएं मिलती रहें, इसके लिए सरकार ने कुछ नरमी बरती तो लोग इसका गलत फायदा उठाकर सड़कों पर आने शुरू हो गए। दूसरी ओर निजात्म नगर में महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरा इलाका सील कर दिया है।जालंधर मेंतेल कंपनियों द्वारा गैस सिलेंडरों को सैनिटाइज करके सप्लाई देने के आदेशों के चलते वेटिंग लिस्ट बढ़ रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फिरोजपुर में युवक के अंतिम संस्कार के दौरान जमा भीड़।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WTHdLW
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand