Skip to main content

कोरोना के चलते एन-95 मास्क का बाजार दो महीने में 29 हजार गुना बढ़ा, हर दिन 1600 करोड़ रुपए की बिक्री; छह घंटे से ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर सकते

नई दिल्ली (अमित कुमार निरंजन). विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) की गाइडलाइन के मुताबिक कोरोनावायरस से बचाव के लिए एन-95 मास्क सबसे बेहतर है। इसके बाद थ्री प्लाई मास्क को भी सुरक्षित माना गयाहै। एन-95 और थ्री प्लाई दोनों ही डिस्पोजेबल मास्क हैं। ऑल इंडिया फूड एंड ड्रग लाइसेंस होल्डर फाउंडेशन के नेशनल प्रेसिडेंट अभय पांडे ने 31 जनवरी 2020 को भारत सरकार को चिठ्ठी लिखकरएन-95 मास्क का एक्सपोर्ट रोकने की अपील की गई थी।सरकार ने तुरंत एन-95 मास्क का एक्सपोर्ट रोक भी दिया। इसके बावजूद देश में इसकी कमी है।

अभय बताते हैं कि जनवरी से लेकर अब तक एन-95 मास्क का बाजार करीब 29 हजार गुना बढ़ गया है। पहले रोजाना औसतन एक हजार 670 मास्क बिकते थे। अब हर दिन करीब 4 करोड़ एन-95 मास्क बिक रहे हैं। इसके बावजूद बाजार में इसकी कमी बनी हुई है, क्योंकिदेश में प्रतिदिन 10 करोड़ एन-95 मास्क की जरूरत है।

मांग के साथ मास्क की कीमत भी बढ़ी

मांग बढ़ने के साथएन-95 मास्क की कीमत भी बढ़ी है। अब एक मास्क की कीमत350 से 400 रुपए हो गई है। ऐसे में अभी एन-95 का प्रतिदिन का कारोबार 1600 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। वहीं, अभी करीब तीन कराेड़ थ्री प्लाई मास्क का प्राेडक्शन रोज हो रहा है। इसकी कीमत अब 16 रुपए हो चुकी है। इस हिसाब से करीब 48 से 50 कराेड़ रुपए तक का थ्री प्लाई मास्क का प्रतिदिन कारोबार हो रहा है। विशेषज्ञ बताते हैं कि पिछले पूरे साल पांच लाख एन-95 मास्क की भी जरूरत नहीं थी। ये मास्क भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग ही ले रहे थे। अब अचानक इनकी डिमांड बढ़ गई है। अभय बताते हैं कि एन-95 मास्क को छह घंटे से ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

मेडिकल स्टाफ को दिन में चार मास्क चाहिए

कोरोना के संदिग्धों के बीच काम कर रहेडॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी औरसुरक्षाकर्मियों कोदिन में चार एन-95 मास्क का इस्तेमाल करना पड़ता है। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक अगर आप इसे समय रहते चेंज नहीं करेंगे,तो इसमें नमी आने लगती है, जिससे वायरस पनपने की आशंका होती है। देश में तीन कंपनियां.. त्रियम, वीनस औरमैग्लम बड़े स्तर पर एन-95 मास्क का प्रोडक्शनकरती हैं। पहले यही देशभर की मांग की पूर्ति करती थीं। अबइनके अलावा आधा दर्जन छोटीमेन्यूफेक्चरिंग कंपनियां भी एन-95 मास्क बनाती हैं।कुछ कंपनियां एन-95 मास्क की कॉपी करती हैं।

लॉकडाउन के कारण 50 फीसदी कामगार घटे
एन-95 मास्क बनाने की लागत 11 रुपए आती है। पहले यह 150 रुपए में बिकता था, लेकिन कोरोनावायरस संक्रमण बढ़ने के कारण अब एक मास्क 300-400 रुपए में बिक रहा है। कुछ जगहों पर यह 700 रुपए तक भी बिक रहा है। वहीं, थ्री प्लाई मास्क की लागत 2 रुपए से ज्यादा नहीं है, लेकिन यह 16 रुपए में बिक रहा है। ऑर्थाेसूट बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के संचालक मनोज राजावत ने बताया कि हम अभी करीब 60 हजार थ्री प्लाई मास्क का प्रोडक्शन रोज कर रहे हैं। हालांकि हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के कारण 50% कामगार कम हो गए हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल कुल पांच लाख एन-95 मास्क की ही बिक्री हुई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dHUn4L
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand