Skip to main content

मार्च में दुनियाभर में कोरोना के मामले 735% बढ़े, इस महीने कोरोना से 31 हजार से ज्यादा मौतें भी हुईं

नई दिल्ली. चीन का शहर वुहान। वही शहर जहां से कोरोनावायरस निकला और तीन महीने में ही 199 मुल्कों से होते हुए दुनियाभर में फैलता चला गया। इस शहर की आबादी महज एक करोड़ 10 लाख के करीब है। यहां से निकला वायरस आज दुनिया की 700 करोड़ से ज्यादा आबादी को तबाह करने पर तुला हुआ है। 27 दिसंबर को इसी वुहान में कोरोना से संक्रमित पहला मरीज मिला था। 10 जनवरी को दुनिया को इस वायरस के बारे में पता चला। फरवरी तक कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज चीन में ही थे। पर, मार्च आते-आते पूरी दुनिया इस वायरस की गिरफ्त में है। WHO, worldometers.info और अलग-अलग देशों के स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़े यही बताते हैं। इसके मुताबिक 29 फरवरी तक चीन में कोरोना के करीब 80 हजार मामले थे और पूरी दुनिया में 86 हजार 600 के करीब। पर 29 मार्च तक चीन में कोरोना मरीजों की संख्या डेढ़ हजार बढ़कर 81 हजार 439 पर पहुंची और दुनियाभर में 7 लाख 23 हजार से ज्यादा मामले आ गए। यानी एक महीने में चीन में कोरोना मरीजों की संख्या 2% बढ़ी और दुनिया में 735% से ज्यादा।


इसी तरह से 1 मार्च से 29 मार्च के बीच जितनी मौतें हुईं, वो अब तक कोरोना से हुई कुल मौतों का 90% से ज्यादा है। 29 फरवरी तक कोरोना से दुनियाभर में 2 हजार 977 मौतें हुई थीं। 28 मार्च तक 34 हजार 64 मौतें हो गईं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
China Coronavirus vs Italy Novel Covid 19 vs India Corona Infection: Know How China Wuhan Coronavirus Disease Spread?


from Dainik Bhaskar /coronavirus/news/china-coronavirus-vs-italy-novel-covid-19-vs-india-corona-infection-know-how-china-wuhan-coronavirus-disease-spread-127076871.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand