Skip to main content

संजय राउत ने हारमोनियम पर सुर साधे, मनोज तिवारी ने गाना गाया; यूपी के डिप्टी सीएम रामायण देख रहे तो ऊर्जा मंत्री ने किचन संभाला

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है।आम हो या खास,हर कोई घरपर ही रहकरकाम कर रहा है। बयानों के लिए राजनीतिक गलियारों में सुर्खियों में रहने वाले जनप्रतिनिधियों की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो सामने आए। इसमें वेलीकसे हटकर कुछ नया करते दिख रहे है और परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रहे है।

शिवसेना के सांसद संजय राउत हारमोनियम बजाते नजर आए। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किएहैं। एक में वेफिटनेस के लिए रनिंग और एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो दूसरे में हारमोनियम पर धुन के साथ गाना गा रहे हैं। मनोज ने अपने वीडियो में लोगों को भी लॉकडाउन के दौरान घर पररहकर बेहतर तरीके समय बिताने की टिप्स दीहैं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी इन दिनों ज्यादा समय घर पर ही रहते हैं। शनिवार को उन्होंने ट्विटर पर रामायण देखते हुए फोटो पोस्ट की। यूपी के ही ऊर्जा मंत्री किचन में पकवान बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो और फोटो में देखिए कि लॉकडाउन के दौरान नेताओं का अंदाज....

संजय राउत, शिवसेना सांसद :संजय राउत अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों लॉकडाउन के चलते वह घर में ही रहते हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह हारमोनियम बजाते नजर आ रहे हैं। राउत ने आम लोगों से भी कोरोनावायरस से बचने के लिए घर में ही रहने की अपील की है। राउत घर से ही अपने जरूरी काम भी निपटा रहे हैं।

श्रीकांत शर्मा, ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार : लॉकडाउन के चलतेश्रीकांत शर्मा ने घर पर ही पूरा मंत्रालय बना रखा है। पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जुटे रहते हैं। श्रीकांत को खाना पकाने का काफी शौक है। इन दिनों घर में वह खुद हीसब्जी बनाते हैं।

शरद पवार, राकांपा प्रमुख :महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवारइन लॉकडाउन का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। पवारज्यादा समय किताबें पढ़ने औरशतरंज खेलने में गुजारते हैं। वे पुराने गानों के भी शौकीन हैं। उनका हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टहलते हुए रेडियो परगाने का आनंद ले रहे हैं।

मनोज तिवारी, दिल्ली भाजपा प्रमुख : मनोज तिवारी काभोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का खासा नाम है। वेराजनीति से पहले सिंगर-एक्टर ही थे।लॉकडाउन का वेभरपूर फायदा उठा रहे हैं। घर में रहकर सुबह-शाम गाने का रियाज करते हैं। इसके अलावा मॉर्निंग वॉक और रनिंग करके खुद के सेहत का भी ख्याल रख रहे हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Sanjay Raut played harmonium, Manoj Tiwari is singing, UP Deputy CM Ramayan watching the Energy Minister cooked food during free time in lockdown


from Dainik Bhaskar /national/news/sanjay-raut-played-harmonium-manoj-tiwari-is-singing-up-deputy-cm-ramayan-watching-the-energy-minister-cooked-food-during-free-time-in-lockdown-127064642.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand