Skip to main content

37 हजार 797 मौतें: वॉशिंगटन में घर में रहने के आदेश, उल्लंघन करने पर 3.7 लाख रुपए जुर्माना; ट्रम्प ने कहा- अब तक 10 लाख लोगों का टेस्ट हुआ

वॉशिंगटन/रोम. दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। 199 देशों में करीब सात लाख 85 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अब तक 37 हजार 797 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, एक लाख 65 हजार 387 व्यक्ति ठीक भी हुए हैं। उधर, सबसे ज्यादा संक्रमण के एक लाख 64 हजार 121 मामले अमेरिका में सामने आए हैं। यहां तीन हजार 163 लोगों की जान जा चुकी है। वॉशिंगटन में लोगों को घर में ही रहने के आदेश जारी किए गए हैं। इसका उल्लंघन करने पर करीब 3.7 लाख जुर्माना (पांच हजार डॉलर), 90 दिन जेल या फिर दोनों ही हो सकती है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि किसी भी अन्य देश की तुलना मेंयहांअब तक 10 लाख लोगों मेंकोरोना की जांच की जा चुकी है। वहीं, अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ने कहा कि हर दिन हम एक लाख सैम्पलकी जांच कर रहे हैं।

कोलंबिया जिले की मेयर मुरियल बोसर ने सोमवार को ट्वीट किया, “कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि हो रही, इस वजह से मैं कोलंबिया जिले के लिए घर में रहने का आदेश जारी कर रही हूं। लोगों को केवल जरूरी कामों जैसे चिकित्सा, भोजन, जरूरी सामान लाने और महत्वपूर्ण काम के लिए ही बाहर जाने अनुमति होगी है।” वॉशिंगटन के आसपास के स्टेट वर्जीनिया और मैरीलैंड में एक दिन पहले ही इसी तरह के आदेश जारी किए गए थे।

न्यूयॉर्क के पियर 90 बंदरगाह पर खड़ेअमेरिकी नौसेना के जहाज पर लगी जाली से झांकते लोग।

इटली: संक्रमण का आंकड़ा एक लाख के पार
वर्ल्डोमीटर्स डॉट इन्फो के मुताबिक, इटली में संक्रमण का आंकड़ा एक लाख एक हजार 729 हो गया है। वहीं, यहां 11 हजार 591 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में हर दिन औसतन 600 से ज्यादा लोग मारे जा रहे हैं। हालांकि, ईस्टर तक इटली में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि, संक्रमण दर में गिरावट की उम्मीद है। सोमवार को 1,648 लोग संक्रमित थे, जबकि एक दिन पहले 3,815 केस सामने आए थे। मौतों के मामले में इटली दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

इटली: बरगामो शहर के धर्मशाला को सैनिटाइज करते स्वास्थ्यकर्मी।

स्पेन: मौतों का आंकड़ा 7 हजार के पार
इटली के बाद सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश स्पेन है। यहां मौतों का आंकड़ा सात हजार 716 हो गया है। एक दिन पहले तक यहां छह हजार मौतें हुई थीं। यहां संक्रमितों की संख्या 87 हजार 956 है।

स्पेन: बार्सिलोना में एक नर्सिंग होम के बाहर बैठे फायर फाइटर्स।

फ्रांस: 44 हजार 550 संक्रमित
फ्रांस में संक्रमण के 44 हजार 550 मामले हो चुके हैं। यहां अब तक तीन हजार 24 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस यूरोप का पांचवा देश हैं, जहां तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

टॉप-10 देश जोकोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 1,64,121 3,163 5,506
इटली 1,01,739 11,591 14,620
स्पेन 87,956 7,716 16,780
चीन 81,518 3,305 76,052
जर्मनी 66,885 645 13,500
फ्रांस 44,550 3,024 7,927
ईरान

41,495

2,757 13,911
ब्रिटेन 22,141 1,408 135
स्विट्जरलैंड

15,922

359 1,823
बेल्जियम 11,899 513 1,527


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सोमवार को कोरोना पर मीडिया ब्रीफिंग के दौरान ट्रम्प ने कहा- अब तक 10 लाख लोगों का टेस्ट हुआ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UQ1aAy
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand