Skip to main content

संक्रमित मरीजों की संख्या 2053 तक पहुंची; बरेली में कोरोना से हुई पहली मौत, काशी 24 घंटे तक पूरी तरह सील रहेगी

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। इसका असर अब यूपी के 60 जिलों में फैल गया है। राज्य में अभी तक कुल 2053 कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अभी तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 462 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। बीते 24 घण्टों में विभिन्न जनपदों से 63 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है जबकि पूरे प्रदेश में अब तक कोरोना से 34 लोगों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश में अभी भी कोरोना के 1557 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को राज्य में कुल 66 मामले सामने आए थे। इस बीच बरेली में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

बरेली में हजियापुर के रहने वाले 35 साल के शख्स को सांस लेने में तकलीफ़ के चलते सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जांच के बाद पता चला कि पीड़ित कोरोना पॉजिटिव है, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था जिसकी बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही उसके परिवार के सभी 6 सदस्यों को निजी अस्पताल में क्वारैंटाइन किया गया है।

आगरा में 15 नए पॉजिटिव मामले सामने आए

आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों के लगातार सामने आने से यहां स्थिति विस्फोटक होती जा रही है। आगरा में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 400 को पार कर गया है। इस बीच आला अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों के लगातार सामने आने से यहां स्थिति विस्फोटक होती जा रही है। आगरा में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 400 को पार कर गया है। इस बीच आला अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

आगरा में 15 कोरोना मरीज और मिले हैं। इनमें एक प्रशासनिक अधिकारी का सुरक्षाकर्मी शामिल है। इसके साथ ही आगरा में संक्रमितों का आंकड़ा 404 पर जा पहुंचा है। वहीं, संक्रमण के मामले में आगरा प्रदेश में पहले और देश में 11वें स्थान पर है। बुधवार सुबह 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी जबकि तीन लोगों की मंगलवार देर शाम रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई थी। वहीं आगरा में अधिकारियों ने कई अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड का दौरा कर वहां मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा भी लिया।

मेरठ में मुस्लिम भाइयों नेहिंदू भाई की अर्थी को दिया कांधा

मेरठ में मंगलवार को एक हिन्दू समुदाय के बुजुर्ग की मौत हो गई। उनकी अर्थी को कांधा देने वाले भी नहीं थे। इस दौरान वहां रहने वाले मुस्लिम भाईयों ने भाइचारे की मिसाल कायम करते हुए उनकी अर्थी को कांधा देते हुए अंतिम संस्कार कराया।
मेरठ में मंगलवार को एक हिन्दू समुदाय के बुजुर्ग की मौत हो गई। उनकी अर्थी को कांधा देने वाले भी नहीं थे। इस दौरान वहां रहने वाले मुस्लिम भाईयों ने भाइचारे की मिसाल कायम करते हुए उनकी अर्थी को कांधा देते हुए अंतिम संस्कार कराया।

मेरठ में कौमी एकता के मिसाल की यह तस्वीर कई सांप्रदायिक दंगे देख चुके मेरठ शहर के लिए किसी सुखद आश्चर्य से कम नहीं थी।शाहपीर गेट स्थित कायस्थ धर्मशाला में नीचे भगवान चित्रगुप्त का ऐतिहासिक मंदिर है। धर्मशाला के प्रथम तल पर मंदिर के पुजारी रमेशचंद माथुर (68) परिवार के साथ रहते थे। काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। मंगलवार कोउनका निधन हो गया। घर पर पत्नी रेखा माथुर और छोटा बेटा चंद्रमौलि थे। बड़ बेटा दिल्ली में था। लॉकडाउन के चलते पहुंच नहीं सका। अर्थी को चार कंधों की जरूरत थी। ऐसे में शाहपीरगेट के मुस्लिम आगे आए और अंतिम संस्कार से पहले की रस्में पूरी कराने के साथ अर्थी को कंधा भी दिया।


वाराणसी एक दिन के लिए होगी सील
जिले में बढ़ते पाजिटिव केसों को देखते हुए एक दिन के लिए काशी पूरी तरह बंद करने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। इस दौरान केवल मेडिकल इमरजेंसी के अलावा कोई मिला तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। शहर में मंगलवार शाम को 12 केस मिलने से डीएम कौशल राज ने बुधवार को सम्पूर्ण लाकडाउन का आदेश जारी कर दिया। किसी भी मंडी और दुकानों के खुलने के आदेश को एक दिन के लिए रद्द और सभी पास कैंसिल कर दिए गए हैं। सुबह से ही बंदी का व्यपाक असर देखने को मिला।चौक इलाका ,सदर बाजार ,सारनाथ सब्जी मंडी सभी पूरी तरह से बंद दिखा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
वाराणसी में प्रशासन ने कड़ा फैसला लेते हुए पूरी काशी को एक दिन के लिए पूरी तरह से सील कर दिया है। यहां पर मंगलवार को एक साथ 12 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। उसके बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सारे पास रद्द कर दिए गए हैं केवल इमरजेंसी मेडिकल सेवाएं ही बहाल रहेंगी।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-news-uttar-pradesh-live-updates-corona-cases-agra-noida-meerut-lucknow-saharanpur-ghaziabad-varanasi-lockdown-latest-today-newsm-corona-in-bareilly-kashi-will-remain-completely-sealed-for-one-day-127258048.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand