Skip to main content

अब तक यूपी में 2211 संक्रमित; काशी में 2 दिनों की सख्ती के बाद मिली थोड़ी छूट, दूरदर्शन के जरिए छात्रों की होगी पढ़ाई

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। गुरुवार शाम तक एक दिन में कुल 77 नए केस पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में कोरोना वायरस के संख्या पहुंची 2211 जिसमें 1620 एक्टिव केस हैं। अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि551 मरीजसही होकर घर जा चुके हैं। अब तक सबसे अधिक आगरा में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 500 के करीब पहुंच गया है। इस बीच वाराणसी में दो दिनों बाद लॉकडाउन की सख्ती में थोड़ी छूट प्रदान की गई। वहीं योगी सरकार ने तय किया है क हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को अब दूरदर्शन के माध्यम से क्लास करवायी जाएगी।

कोरोना अपडेट्स

वाराणसी में दो दिनों के बाद लोगों को टोटल लॉकडाउन से थोड़ी राहत मिली है। इस बीच सब्जियों के दाम बढ़ने और दूध को लेकर लोग परेशान दिखायी दिए। जिला प्रशासन ने कहा है कि दवा की दुकानें दिन में एक घंटे खुल सकेंगी। जिले में आठ नए केसों के साथ कोरोना पॉजिटिव की संख्या 60 पहुंच गई है। हॉटस्पॉट इलाके में 7 नए के साथ 23 हो गए हैं। 8 मरीज ठीक और 1 कि मौत हो चुकी है। बिरदोपुर, महमूरगंज, सिगरा, सुंदरपुर,मडुआडीह, भेलुपर,सरजूनगर समेत तमाम अंदर के इलाकों में दूध की बहुत किल्लत है। डीएम कौशल राज शर्मा के नए आदेश के अनुसार दूध की दुकानें 3 मई तक 7 से 8 सुबह और दवा की दुकानें 11 से 12 बजे तक ही खुलेंगी।दो दिनों बाद वही शुक्रवार सुबह ही मार्केट से सब्जियां गायब होने लगी।

दूरदर्शन के जरिए घर बैठे होगी छात्रों की पढ़ाई
लखनऊ;
योगी सरकार हाईस्कूल और इंटर के छात्रों की घर बैठे कराएगी पढ़ाई कराएगी।कोरोना के चलते लॉकडाउन को देखते हुए दूरदर्शन के जरिए पढ़ाईकराने का निर्णयल सरकार ने लिया है।दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर आज से हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई-सुबह 11 बजे से 1 बजे तक हाईस्कूल और इंटर की स्वयंप्रभा चैनल पर क्लास-शाम 4.30 से 6.30 के बीच स्वयं प्रभा चैनल पर रिपीट क्लास चलाई जाएगी।
सभी प्रधानाचार्य और शिक्षकों को छात्र-छात्राओं, अभिभावकों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में 11वें नंबर पर आ चुका आगरा प्रदेश में नंबर एक पर है। डराने वाली बात यह है कि बीते 13 दिनों में आगरा के कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या दोगुनी हुई है। गुरुवार शाम को 46 नए पॉजिटिव केस आगरा में आए जिसके बाद यहां कोरोना के कुल मामले 479 तक पहुंच गए हैं। यहां अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

मेरठ; जिले में गुरुवार शामतक यहां कोरोना के मरीजों की संख्या 105 तक पहुंच गई है। इनमें से 5 की मौत हो चुकी है, जबकि 48 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। मेरठ में 11 अप्रैल को एक साथ नौ लोग को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि यह प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कड़ी मेहनत का नतीजा है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि रिकवर होने वाले सभी मरीजों का 14 दिन क्वारंटीन में रहना जरूरी होता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर वाराणसी के पंचकोशी स्थित सब्जी मंडी की है। दो दिनों की सख्ती के बाद थोड़ी छूट मिलते ही लोग खरीददारी के लिए पहुंच गए। यहां प्रशासन ने 3 मई तक टोटल लॉकडाउन रखा है।


from Dainik Bhaskar /national/news/uttar-pradesh-up-novel-coronavirus-cases-live-agra-kanpur-lucknow-firozabad-meerut-rae-bareli-corona-lockdown-today-latest-news-127262955.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand