Skip to main content

बीते एक महीने में डेढ़ लाख मरीज बढ़े, 4253 की मौत हुई और 83 हजार ठीक हुए; अब तक 1 लाख 90 हजार 609 केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 90 हजार 609 हो चुकी है। कल रिकॉर्ड 8750 मरीज बढ़े। 4921 संक्रमित ठीक हुए और 223 ने जान गंवाई। यह लगातार तीसरा दिन था, जब 8 हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़े और 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। मई महीने में देश में 1 लाख 55 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े हैं। इस दौरान 83 हजार संक्रमित ठीक हुए हैं और 4253 लोगों की मौत हुई।

संक्रमण 28 राज्यों और7केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरससंक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भीइसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 67655 29329 2286
तमिलनाडु 22333 12757 176
दिल्ली 19844 8478 473

गुजरात

16794 9919 1038

राजस्थान

8831 6032 195
मध्यप्रदेश 8089 4842 350
उत्तरप्रदेश 8075 4843 217
पश्चिम बंगाल 5501 2157 317
बिहार 3807 1520 23
आंध्रप्रदेश 3571 2340 62
कर्नाटक 3221 1218 51
तेलंगाना 2698 1428 82
जम्मू-कश्मीर 2446 927 28
पंजाब 2263

1987

45

हरियाणा

2091 1048 20
ओडिशा 1948 1126 9
असम 1340 164 4

केरल

1270

590

10
उत्तराखंड 907 102 5

झारखंड

610 256 5
छत्तीसगढ़ 492 114 1
हिमाचल प्रदेश 330 109 6
चंडीगढ़ 293 199 4
त्रिपुरा 316 172 0
लद्दाख 77 47 0
गोवा 71 44 0
मणिपुर 71 11 0

पुडुचेरी

57 23 0
नगालैंड 43 0 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
मेघालय 27 12 1
अरुणाचल प्रदेश 4 1 0
दादर एंड नगर हवेली 2 1 0
मिजोरम 1 1 0
सिक्किम 1 0 0
अन्य 5491 0 0

तीसरे दिन भी 8 हजार से ज्यादा मरीज मिले
कल महाराष्ट्र में 2487, तमिलनाडु में 1194, दिल्ली में 1295, गुजरात में 438, उत्तरप्रदेश में 374, पश्चिम बंगाल में 371, कर्नाटक में 299, बिहार में 242, राजस्थान में 214, मध्यप्रदेश में 198, तेलंगाना में 199, हरियाणा में 168, उत्तराखंड में 158, ओडिशा में 129 और असम में 123 मरीज मिले। लगातार तीसरा दिन था जब देश में 8 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित बढ़े। इससे पहले शनिवार को 8335 और शुक्रवार को 8138 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।

ये आंकड़े covid19india.org के आधार पर हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 82 हजार 143 संक्रमित हैं। इनमें से 89 हजार 995 का इलाज चल रहा है। 86 हजार 983 ठीक हुए हैं, जबकि 5164 की मौत हो चुकी है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख

केस
30 मई 8335
29 मई 8138
27 मई 7246
28 मई 7254
24 मई 7113

पांच राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: यहां रविवार को 198 नए मरीज सामने आए और 7 की मौत हुई। इनमें से इंदौर में 55, भोपाल में 45, अनूपपुर में 12, उज्जैन और बड़वानी में 10-10, सागर में 8 और विदिशा में 7 संक्रमित मिले। राज्य में अब तक 8089 मरीज हो गए हैं। शिवराज सरकार ने लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ा दिया है।
  • महाराष्ट्र: प्रदेश में रविवार को 2467 संक्रमित मिले, 89 ने जान गंवाई और 1248 मरीज ठीक हुए। अब तक संक्रमण के 67 हजार 655 मामले आ चुके हैं। इनमें से 36 हजार 40 का इलाज चल रहा है। 29 हजार 329 ठीक हो चुके हैं और 2286 लोगों की मौत हुई। उद्धव सरकार ने लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है।
मुंबई के श्री गणपतिचा कारखाना में मूर्तियों को डिसइन्फेक्ट करता कर्मचारी। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
  • उत्तरप्रदेश: यहां रविवार को 374 संक्रमित मरीज मिले। अब तक कुल 8075 मामले सामने आए। 217 की मौत हो चुकी है। राज्य में 8 जून से धार्मिक स्थल खोलने की मंजूरी दे दी गई है। उधर, 1 जून को गंगा दशहरा है। वाराणसी में पुलिस लोगोंं से अपील कर रही है कि वे इस दिन घाटों पर स्नान न करें।
यह तस्वीर मेरठ की है। सिर पर सामान और गोद में बच्चे को संभालती यह महिला अपने गांव जाने के लिए रेलवे स्टेशन आई है।
  • राजस्थान: प्रदेश में रविवार को 214 नए मरीज सामने आए। इनमें जोधपुर में 54, जयपुर में 30, कोटा में 14, पाली और नागौर में 10-10, झालावाड़ में 15, भरतपुर में 18, झुंझुनूं में 7 और अजमेर में 6 संक्रमित मिले। जयपुर मे 2 मरीजों की मौत हुई। राज्य में इस बीमारी से अब तक 195 लोग जान गंवा चुके हैं।
जयपुर का बड़ी चौपड़ इलाका कंटेनमेंट जोन है, ऐसे में लॉकडाउन में तमाम रियायतें मिलने के बाद भी इस इलाके में अभी सन्नाटा छाया हुआ है।
  • बिहार: यहां रविवार को 242 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सबसे ज्यादा 47 नए मरीज बेगूसराय में मिले। भागलपुर में 34, मधुबनी में 17, जहानाबाद, पूर्णिया और सुपौल में 13-13, पटना और मुजफ्फरनगर में 11-11 और सारण में 9 मरीज मिले। राज्य में मरीजों की संख्या 3807 हो गई, 23 लोगों ने जान गंवाई।
पटना के पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 100 बिस्तरों वाला क्वारैंटाइन सेंटर बनाया जा रहा है। राज्य में प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद से संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-india-today-news-updates-live-kerala-delhi-maharashtra-rajasthan-tamil-nandu-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127362358.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

Gardner Shines Again As GG Register Six-Wicket Win Over UPW In WPL 2025

Skipper Ashleigh Gardner starred with both bat and ball, leading Gujarat Giants to a comprehensive six-wicket win over UP Warriorz in their Women's Premier League match in Vadodara on Sunday. Gardner (2/39) claimed two wickets and then scored a stylish 32-ball 52, her second consecutive fifty, as Gujarat registered their first win of the third edition of the tournament, following a loss in the opening game to Royal Challengers Bengaluru. Opting to bowl, Gujarat produced a clinical effort with young spinner Priya Mishra returning impressive figures of 4-0-25-3. Skipper Gardner, Deandra Dottin (2/34), and Kashvee Gautam (1/15) also played key roles in restricting UPW to 143 for nine. Chasing 144 to win, the Giants were reduced to 22 for 2 with opener Beth Mooney and Dayalan Hemalata back in the pavilion after UPW introduced spin at both ends. However, Gardner produced an inspired knock, adding 55 runs off 42 balls with Laura Wolvaardt (22) to resurrect the innings. Gardner struck t...

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand