Skip to main content

1 लाख 65 हजार 381 केस: भारत संक्रमण के मामले में एशिया में पहले और दुनिया में 9वें स्थान पर

देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 65 हजार 381 हो गई है। मरीजों के मामले में भारत दुनिया में 9वें नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका पहले स्थान पर है। एशिया में सबसे ज्यादा संक्रमित भारत में हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन बढ़ाए जाने के मामले पर बातचीत की। उन्होंने 31 मई को देशबंदी का चौथा चरण खत्म होने से पहले राज्यों से सुझाव मांगे हैं।

कोरोनावायरस: 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 17,68,461 1,03,330 4,98,725
ब्राजील 4,38,812 26,764 1,93,181
रूस 3,79,051 4,142 1,50,993
स्पेन 2,84,986 27,119 1,96,958
ब्रिटेन 2,69,127 37,837 उपलब्ध नहीं
इटली 2,31,732 33,142 1,50,604
फ्रांस 1,82,913 28,596 66,584
जर्मनी 1,82,313 8,555 1,63,200
तुर्की 1,60,979 4,461 1,24,369
भारत 1,65,348 4,710 70,786

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

गुरुवार को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 1024 नए मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है, यहां अब तक 316 लोगों ने जान गंवाई। हरियाणा सरकार ने दिल्ली से लगी राज्य की सीमाएं सील कराईं। यानी एनसीआर के शहर गुड़गांव और फरीदाबाद से भी लोग दिल्ली नहीं आ-जा पाएंगे।

गुरुवार को महाराष्ट्र में 2598, तमिलनाडु में 827, गुजरात में 367, प. बंगाल में 344, राजस्थान में 251, मध्यप्रदेश में 192, उत्तरप्रदेश में 179, हरियाणा 123, आंध्रप्रदेश में 128, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में 115-115 और बिहार में 149 मरीज मिले। ये आंकड़े Covid19.Org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमण के 1 लाख 58 हजार 333 मामले आए हैं। इनमें से 86 हजार 110 का इलाज चल रहा है। 67 हजार 692 ठीक हो चुके हैं और 4531 की मौत हो चुकी है।

पांच राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:
गुरुवार को 192 नए मामले सामने आए और 8 मौतें हुईं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7453 हो गई है। राज्य के 52 में से 51 जिलों में संक्रमण पहुंच गया है। कटनी में 9 साल की बच्ची संक्रमित मिली है। यह जिले में कोरोना का पहला मामला है। अब निवाड़ी जिला ही संक्रमण से बचा है।
महाराष्ट्र: गुरुवार को संक्रमण के 2598 नए मामले सामने आए, 698 मरीज ठीक हुए और 85 की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 59 हजार 546 हो गई है। 18 हजार 616 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 1982 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। मुंबई में हेड कॉन्स्टेबल जगदीश पांडुरंग की जान गई।
उत्तरप्रदेश: राज्य में प्रवासियों की वजह से गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को कोरोना के 179 मरीज मिले और 15 की मौत हुई। राज्य में अब तक 7170 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 1820 प्रवासी हैं। राज्य में इस बीमारी से 197 मौत हो चुकी हैं।
राजस्थान: यहां गुरुवार को संक्रमण के 251 मामले सामने आए। इनमें से झालावाड़ में 69, जोधपुर में 64, पाली में 32, भरतपुर में 12, कोटा में 9 और जयपुर में 7 मरीज मिले। 253 संक्रमित ठीक हुए और 7 की मौत हुई। राज्य के सभी 33 जिलों तक पहुंच गया। बूंदी जिले में बुधवार रात पहली संक्रमित मरीज मिली।
बिहार: राज्य में गुरुवार को 149 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से गया में 12, नवादा में 10, पूर्णिया में 8, सीवान, भागलपुर और खगड़िया में 5-5, सुपौल में 3, गोपालगंज में 2, जबकि औरंगाबाद और बेगूसराय में 1-1 मरीज मिला।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली के मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के आईसीयू में कोरोना संक्रमित का इलाज करते डॉक्टर। राजधानी में गुरुवार को संक्रमण के 1004 मामले सामने आए।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-and-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127351980.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand