Skip to main content

बीएसई 159 अंक और निफ्टी 67 पॉइंट नीचे खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 147 अंक नीचे बंद हुआ था

सप्ताह में आज शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 159.3 अंक नीचे और निफ्टी 67.90 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह बीएसई 222 अंक ऊपर और निफ्टी 50 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 662 अंक तक और निफ्टी 196 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 595.37 अंक ऊपर 32,200.59 पर और निफ्टी 175.15 पॉइंट ऊपर 9,490.10 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
गुरुवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 147.63 अंक नीचे 25,400.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 43.37 अंक नीचे 9,368.99 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 6.40 पॉइंट नीचे 3,029.73 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 6.93 अंक ऊपर 2,853.15 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,65,387 हो गई है। इनमें 89,745 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 70,920 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,711 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,905,415 हो चुकी है। इनमें 362,024 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 103,330 हो चुकी है।

09:28 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 8 में बढ़त और 15 में गिरावट है।

09:25 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से अभी 13 में बढ़त और 20 में गिरावट है।

09:22 AM बीएसई 30 में शामिल 11 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 19 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:15 AMबीएसई 219.01 अंक नीचे 31,981.58 पर और निफ्टी 77.10 पॉइंट नीचे 9,413.00 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढाव



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गुरुवार को बीएसई 595.37 अंक ऊपर 32,200.59 पर और निफ्टी 175.15 पॉइंट ऊपर 9,490.10 पर बंद हुआ था


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AnkBdi
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand