Skip to main content

अब तक 57.88 लाख संक्रमित: ब्राजील में मरीजों की संख्या 4 लाख के पार, यहां 25 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई

दुनिया में अब तक 57 लाख 88 हजार 782 लोग संक्रमित हैं। 24 लाख 97 हजार 593 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 57 हजार 425 हो गया है। वहीं, ब्राजील में 24 घंटे में 1086 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां मौतों का आंकड़ा 25 हजार 687 हो गया है, जबकि मरीजों की संख्या 4 लाख 14 हजार से ज्यादा हो गई है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 17,45,803 1,02,107 4,90,130
ब्राजील 4,14,661 25,697 1,66,647
रूस 3,70,680 3,968 1,42,208
स्पेन 2,83,849 27,118 1,96,958
ब्रिटेन 2,67,240 37,460 उपलब्ध नहीं
इटली 2,31,139 33,072 1,47,101
फ्रांस 1,82,913 28,596 66,584
जर्मनी 1,81,895 8,533 1,62,800
तुर्की 1,59,797 4,534 1,22,793
भारत 1,58,086 4,522 67,749

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

अमेरिका: 24 घंटे में करीब 1500 मौतें
अमेरिका में 24 घंटे में लगभग 1500 मौतें हुई हैं, जबकि 20 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां मौतों का आंकड़ा एक लाख 2 हजार से ज्यादा हो गया है। वियतनाम, इराक, अफगानिस्तान और कोरिया की 44 साल की लड़ाई में जितनी जान गई, 3 महीने में करीब उतनी ही मौतें अमरिका में हुई हैं। वॉशिंगटन डीसी में शुक्रवार से स्टे-एट-होम ऑर्डर हटाया जाएगा। मेयर म्युरियल बॉउजर ने बुधवार को इसकी घोषण की।

न्यूयॉर्क के ग्रीन वुड कब्रिस्तान के बाहर टहलते लोग। यहां कोरोना से जान गंवानों वालों की याद में मैसेज लिखे गए हैं।

अमेरिका रूस को 150 वेंटिलेंटर और भेजेगा
अमेरिका रूस को शनिवार को 150 वेंटिलेटर्सऔर भेजेगा। वाययर मेडिकल कंपनी के प्रतिनिधि पैट्रिक ओ'कॉनर ने इसकी जानकारी दी। कॉनर ने बताया कि 150 और एलटीवी 2200 वेंटिलेटर्स शनिवार को भेजे जाएंगे। पिछले हफ्ते एक सैन्य विमान से अमेरिका ने50 वेंटिलेटर भेजे थे। अमेरिका रूस को कुल 50 लाख 60 हजार डॉलर के उपकरण भेजेगा।

तुर्की: 1035 मामले सामने आए
तुर्की में 1035 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 59 हजार 797 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री फाहरेतिन कोजो ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 34 और लोगों की मौत हुई है। अब तक यहां 4431 लोग जान गंवा चुके हैं। 24 घंटे में 1286 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। एक दिन में यहां कोरोना के 21,043 टेस्ट किए गए हैं। अब तक कुल 18 लाख 94 हजार 650 टेस्ट हो चुके हैं।

अंकारा में अपने बच्चों के साथ बाहर निकली महिलाएं। यहां 14 साल से कम उम्र के बच्चे अपने माता-पिता के साथ बाहर जा सकते हैं।

मिस्र: लगभग 20 हजार मामले
मिस्र में संक्रमण के 910 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 19,666 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने खालीद मुगाहेद ने बताया कि 24 घंटे में 910 नए मामले सामने आए हैं और 19 लोगों की मौत हुई है। अब तक यहां 816 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 5205 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।

वेटनरी क्लिनिक ने महामारी के बीच अपने पालतू जानवरों को न छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। तस्वीर में अरबी में लिखा हुआ है- मैं कोरोनावायरस को प्रसारित नहीं करता। मुझसे डरो नहीं।

चिली: 82,289 संक्रमित
चिली में अब तक 82,289 मामले सामने आए हैं और यहां 841 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में 4328 मरीज मिले, जबकि 35 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक यहां 33,540 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। मामले बढ़ने के कारण स्वास्थ्य मंत्री जेमी मनालिच ने राजधानी सैंटियागो और महानगर क्षेत्र में लॉकडाउन 29 मई से आगे बढ़ाने की घोषणा की।

महामारी के बीच चीली की राजधानी सैंटियागो में एयरपोर्ट पर कस्टमर का इंतजार करते मास्क पहने टैक्सी ड्राइवर्स।

मैक्सिको:8,597 मौतें
मैक्सिको में 24 घंटे में 463 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 8,597 हो गई है। महामारी विज्ञान मंत्रालय के निदेशक जोस लुइस अलोमिया ने बताया कि यहां 3,463 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 78,023 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन पहले यहां में 3455 नए मामले सामने आए थे और 501 लोगों की मौत हुई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ब्राजील के मनौस शहर में नगर निगम का स्वास्थ्यकर्मी एक व्यक्ति का सैंपल लेने उसके घर गया। यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे संक्रमित देश है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZJF9r6
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand