Skip to main content

बीएसई 481 अंक और निफ्टी 146 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 17 अंक नीचे बंद हुआ था

सप्ताह में आज सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 481.95 अंक ऊपर और निफ्टी 146.55 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। आज बीएसई में उछाल दिख रहा है। शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान829.36 अंकों तक की बढ़त देखने को मिली है। इससे पहले शुक्रवार बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। उस दिन बीएसई 159.3 अंक नीचे और निफ्टी 67.90 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था, लेकिन दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 279.93 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 223.51 अंक ऊपर 32,424.10 पर और निफ्टी 90.20 पॉइंट ऊपर 9,580.30 पर बंद हुआ।

दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद
शुक्रवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 17.53 अंक नीचे 25,383.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.29 फीसदी बढ़त के साथ 120.88 अंक ऊपर 9,489.87 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.48 फीसदी बढ़त के साथ 14.58 पॉइंट ऊपर 3,044.31 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 1.97 फीसदी बढ़त के साथ 56.13 अंक ऊपर 2,908.48 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,90,622 हो गई है। इनमें 93,348 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 91,855 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,408 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 6,263,911 हो चुकी है। इनमें 373,899 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 106,195 हो चुकी है।

09:28 AMबीएसई के सभी 23 सेक्टरमें अभी बढ़त बनी हुई है।

09:26 AMबीएसई के सभी 32 इंडेक्स में अभी बढ़त बनी हुई है।

09:21 AMबीएसई 30 में शामिल सभी कंपनियों के शेयरो में बढ़त है; एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 5.05 फीसदी बढ़त है।

09:15 AMबीएसई 622.50 अंक ऊपर 33,046.60 पर और निफ्टी 186.20 पॉइंट ऊपर 9,766.50 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में रहा उतार-चढ़ाव



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पिछले सप्ताह बीएसई बुधवार को 995.92 अंक, गुरुवार को 595.37 अंक और शुक्रवार को 223.51 ऊपर बंद हुआ था


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/301ioiR
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

'I Am Old, I Can Barely Walk': Internet Decodes MS Dhoni's Gesture During 3rd India vs England T20I

MS Dhoni recently celebrated his 45th birthday. The legendary India captain retired from international cricket long ago but continues to be part of the Chennai Super Kings side in the IPL. source https://sports.ndtv.com/cricket/i-am-old-i-struggle-to-walk-ms-dhonis-gesture-during-3rd-india-vs-england-t20i-decoded-by-internet-11746230#publisher=newsstand

Bad News Loading For Sanju Samson? Report Says Star Will Lose IPL Captaincy In Rajasthan Royals

After the Indian Premier League (IPL) 2025, rumours started doing the rounds that Sanju Samson, a long-time RR loyalist, had asked the franchise to release him ahead of the IPL 2026 mini-auction. source https://sports.ndtv.com/cricket/bad-news-loading-for-sanju-samson-report-says-star-will-lose-ipl-captaincy-in-rajasthan-royals-9205649#publisher=newsstand